
- शरद मिश्रा
बांदा। जिले में अपराध और कानून-व्यवस्था पर काबू पाने के लिए पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बड़ा प्रशासनिक दांव खेला है। बुधवार को जारी आदेशों में 15 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अचानक हुए इस फेरबदल से थानों में हड़कंप मच गया है। पुलिस महकमे के इस बदलाव में प्रमुख थानेदारों की कुर्सियां खिसक गईं।

अनूप कुमार दुबे को देहात कोतवाली से चिल्ला थाने का प्रभारी बनाया गया है। संदीप तिवारी को चिल्ला से नरैनी थाने की जिम्मेदारी दी गई है। राम मोहन राय को नरैनी से बिसंडा थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है। राजेश कुमार वर्मा को बिसंडा से पैलानी थाने का प्रभार मिला है। सुखराम सिंह को पैलानी से कालिंजर और दीपेंद्र सिंह को कालिंजर से तिंदवारी थाने का प्रभारी बनाया गया है। सुरेश सैनी को तिंदवारी से गिरवा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चंद्रप्रकाश तिवारी को गिरवा से कोतवाली देहात का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कुलदीप कुमार तिवारी को कमासिन से बदौसा थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। भास्कर मिश्र को पुलिस लाइन से कमासिन थाने का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। सुभाष चंद्र वर्मा को बदौसा से अपराध शाखा भेजा गया है। इसके अलावा, संतोष ओझा, पवन कुमार पांडे और रामाधार यादव को पुलिस लाइन से अपराध शाखा में तैनात किया गया है। दुर्विजय सिंह को पुलिस लाइन से थाना मर्का भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने साफ किया कि अपराध और अवैध गतिविधियों पर किसी भी हाल में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। यही वजह है कि जिम्मेदारियों का यह बड़ा फेरबदल किया गया है। महकमे में संदेश साफ है थानेदार अगर निष्क्रिय रहे, तो कुर्सी कभी भी छिन सकती है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
