28 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
मरौली बालू खदान चार-छह में अवैध खनन : निदेशालय टीम की जांच से हड़कंप
उत्तर प्रदेश

मरौली बालू खदान चार-छह में अवैध खनन : निदेशालय टीम की जांच से हड़कंप

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में अवैध खनन के लिये कुख्यात मरौली की बालू खदानों के खिलाफ खबर का असर हुआ है। खनिज निदेशालय से गठित टीम खदान के खंडों पर पहुंची। खनन क्षेत्र की जांच की गई।

मरौली बालू खदान चार-छह में अवैध खनन : निदेशालय टीम की जांच से हड़कंप
Illegal mining in Marauli sand mine four-six: stirred up by the investigation of the directorate team

आपको बता दें की मटौंध थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मरौली में केन नदी में बालू की छह खदानें है। इनमें खंड दो, तीन, चार और छह वर्तमान में संचालित है। इन संचालित खदानों में से अधिकांश निर्धारित खनन सीमा से हटकर खनन कर सरकार के राजस्व को चूना लगा रहीं है। खनन नियमावली की पूर्ण अनदेखी हैं।

मरौली बालू खदान चार-छह में अवैध खनन : निदेशालय टीम की जांच से हड़कंप
Illegal mining in Marauli sand mine four-six: stirred up by the investigation of the directorate team

किसानों की जमीनों से खनन माफिया अवैध दबंगई के बल पर बालू भरे वाहनों का परिवहन कर रहें है। इनमें खंड चार और छह के संचालकों का आतंक गांव और किसानों पर छाया हुआ है। रास्तों के विवाद को लेकर हत्या एवं खूनी संघर्ष तक की घटनाएं हो चुकी है।

मरौली बालू खदान चार-छह में अवैध खनन : निदेशालय टीम की जांच से हड़कंप
Illegal mining in Marauli sand mine four-six: stirred up by the investigation of the directorate team

मटौंध थाना पुलिस खनन माफियाओं के कथित हुक्म का गुलाम बनी हुई है ! एवज में धन का खेल है! जो ग्रामीण शिकायत करता है उनका शांति भंग में चालान कर दिया जाता है। इसको लेकर धरना-प्रदर्शन कई बार हो चुके है। मरौली की खदान चार और छह को तों अब तक ब्लैक लिस्टेड हो जाना चाहिऐ, लेकिन यह खदान संचालक प्रशासन के अति चहेते बन उनके कुबेर का खजाना सा साबित हो रहें हैं।

मरौली बालू खदान चार-छह में अवैध खनन : निदेशालय टीम की जांच से हड़कंप
Illegal mining in Marauli sand mine four-six: stirred up by the investigation of the directorate team

इस सन्दर्भ में खनिज निदेशक रोशन जैकब एवं अपर मुख्य सचिव अविनाश अवस्थी को पिछले दिनों पूरी जानकारी हमने दी। इस पर जांच कराये जाने का आश्वासन दिया गया था। जांच टीम के अधिकारियों नें बताया की खंड चार और छह की फिलहाल जांच की हैं। यह खदानें अवैध खनन में लिप्त पाई गई हैं। अन्य खंडों की भी जांच होगी। किसानों की जमीनों से भी अवैध परिवहन जांच के बाद बंद कराया जाऐगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : रोडवेज बस में आग लगने से मचा हड़कंप, यात्रियों ने बस से नीचे उतरकर बचाई जान…

पालिकाध्यक्ष व प्रतिनिधि अंकित के ‘औचक निरीक्षण’ से हड़कंप: कहा ‘लापरवाही’ नहीं बर्दाश्त

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड की ‘लोकपरंपराएं’ हुई विलुप्त: सावन के गीत खामोश, झूले की डाली अब ‘बंजर’

डीएम दीपा रंजन नें बिजली विभाग को दिया करेंट का झटका: बिलों की वसूली पर जोर

City News Uttar Pradesh

Banda : किसान आंदोलन के समर्थन में बुंदेलखंड किसान यूनियन ने किया सत्याग्रह…

City News Uttar Pradesh

Banda- चित्रकूट मंडल : रोडवेज बसों में गूंजेगी महानायक अभिताभ बच्चन की आवाज !

ब्रेकिंग न्यूज़