- विनोद मिश्रा
बांदा। कनवारा गोशाला में छह पशुओं की मौत की पुष्टि हुई है, इसमें ग्राम विकास अधिकारी दोषी पाए गए हैं। डीएम ने वीडीओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश डीडीओ को दिए। इस पर डीडीओ ने वीडीओ को निलंबित कर दिया। 16 दिसंबर को हमने 10 गोवंश मरने की बात कही थी।

जिलाधिकारी अनुराग पटेल के आदेश पर एसडीएम सुधीर सिंह ने जांच कर रिपोर्ट सौंपी। इसमें कहा कि गोशाला के पीछे नदी की तरफ पांच व बाएं एक पशु मृत पाया गया। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में पशुओं की मौत चार दिन पहले होना बताया है।
ग्राम विकास अधिकारी ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को न देकर अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही बरती है। एसडीएम ने सचिव को लापरवाही के लिए दोषी माना है। डीएम ने डीडीओ को सचिव रश्मि मिश्रा के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
