City News Uttar Pradesh
बांदा में शराब सेल्समैन को पीटकर दो लाख की लूट, थाने के पास बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
उत्तर प्रदेश

बांदा में शराब सेल्समैन को पीटकर दो लाख की लूट, थाने के पास बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

  • विनोद मिश्रा

बांदा। थाने से चंदकदम की दूरी पर हेलमेटधारी बदमाशों ने शराब की दुकान के सेल्समैन को तमंचे की बट से पीटकर लहूलुहान कर दिया। बाद में हमलावर बदमाश घायल सेल्समैन का दो लाख रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। एसपी अभिनंदन ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। उनके निर्देश पर जिले में नाकेबंदी करने के साथ पुलिस टीमें बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही हैं।

बांदा में शराब सेल्समैन को पीटकर दो लाख की लूट, थाने के पास बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
Two lakh looted by beating a liquor salesman in Banda, miscreants carried out the incident near the police station

पैलानी थाना क्षेत्र के पैलानी डेरा देशी शराब की दुकान का सेल्समैन 50 वर्षीय राम कृपाल सिंह भदौरिया चार दिन का रखा करीब दो लाख रुपये कैश बैग में लेकर अपने घर जा रहा था। वह बाइक पर जैसे ही थाने से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित गैस एजेंसी के पास पहुंचा। पीछे से पैलानी डेरा की ओर से आए बाइक सवार हेलमेट लगाए दो बदमाशों ने बगल में आकर तमंचा लगाकर रोकने का प्रयास किया। सेल्समैन के न रुकने पर दूसरे बदमाश ने उसे बाइक से धक्का देकर नीचे रोड पर गिरा दिया।

बांदा में शराब सेल्समैन को पीटकर दो लाख की लूट, थाने के पास बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
Two lakh looted by beating a liquor salesman in Banda, miscreants carried out the incident near the police station

सेल्समैन जब तक अपने को संभाल पाता बदमाशों ने तमंचे की बट से सिर व नाक पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। घायल सेल्समैन का आरोप है कि विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे से उसके ऊपर फायर भी किया है। जिसमें गोली उसके कनपटी के पास से निकली है। गनीमत रही कि वह गोली लगने से बच गया। इस बीच आरोपित दो लाख रुपयों से भरा उसका बैग छीनकर फरार हो गए हैं।

बांदा में शराब सेल्समैन को पीटकर दो लाख की लूट, थाने के पास बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
Two lakh looted by beating a liquor salesman in Banda, miscreants carried out the incident near the police station

इसके पहले शोर सुनकर आसपास खेतों में मौजूद किसान मौके पर पहुंचे तो बदमाशों ने उन्हें भी तमंचा दिखाकर धमकाया। ग्रामीणों की सूचना पर 20 मिनट के अंदर पुलिस घायल किसान को उठाकर सीएचसी जसपुरा ले गई। एसपी अभिनंदन ने भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। डाग व फारेंसिक टीम ने सुरागरसी करते हुए साक्ष्य संकलित करने का प्रयास किया। घटना को लेकर व्यवसायी व ग्रामीण सहमें हैं।

उनकी मांग है कि बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। एसपी ने बताया कि एसओजी, सर्विलांस व थाने की मिलाकर तीन टीमें आरोपितों की गिरफ्तारी के लगाई गई हैं। शीघ्र आरोपितों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। घटना के समय गोली चलाने की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। सेल्समैन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जलशक्ति मंत्री रामकेश बोले मन की बात में चतुर्मुखी प्रगति का दिलाती है बोध

खुशियां मातम में बदली : बेटे की शादी से चार दिन पहले पिता की उठी अर्थी

दहेज लोभियों की अग्रिम जमानत अर्जी हुई खारिज

City News Uttar Pradesh

बांदा में तमंचे के साथ किशोरी का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी …

City News Uttar Pradesh

Banda : बाहुबली विधायक मुख्तार पंजाब से आयेगे बांदा जेल ! प्रशासन एलर्ट ! …

Banda : गजब विधायक प्रकाश, ला दी विकास कार्यों की बहार ! …

ब्रेकिंग न्यूज़