- विनोद मिश्रा
बांदा। भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह पदभार ग्रहण करने के बाद गुरुवार को पहली बार बांदा आए । यहां उन्होंने पार्टी की बांदा, महोबा हमीरपुर, फतेहपुर, चित्रकूट की संयुक्त प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

प्रदेश की महामंत्री और क्षेत्रीय प्रभारी प्रियंका सिंह रावत, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह नें भावी राजनीति का दर्शन बताया। इस दौरान क्षेत्र के पदाधिकारियों जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारियों और स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ संयोजक भी उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन को मजबूत बनानें पर जोर दिया।

प्रदेश के संगठन महामंत्री के प्रथम दौरे में बैठक वैसे तो परिचयात्मक रही, लेकिन आगामी निकाय चुनाव एवं मिशन 2024 को लेकर भी बैठक में चिंतन हुआ। सभी को तैयार रहने के निर्देश दिए गये। सारी निकाय सीटें जीतने का लक्ष्य एवं रणनीति बताई गई। बताया की प्रदेश में निकाय चुनाव 2024मिशन का रिहर्सल है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह को स्वागत करने सदर विधायक प्रकाश दिवेदी सहित वरिष्ठ भाजपाई बहुसंख्या में तिंदवारी के पास अगुवानी एवं अभूतपूर्व स्वागत किया गया। इसके बाद काफिला भाजपा कार्यालय के लिए रवाना हुआ। यहां भी उनका भव्य स्वागत किया गया, जिसके बाद परिचय की शुरुआत हुई। बाद में पार्टी पदाधिकारी एवं जन प्रतिनिधियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक कर संगठन की मजबूती एवं चुनावी रणनीति की दीक्षा दी।

भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन ने शुरुआत से ही संगठन को मजबूत बनाने और आगामी हर मोर्चे के लिए जुट जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के लिए लाभकारी योजनाओं चला रही है। हम समाज में जहां भी बैठते हैं वहां पात्रों तक इसकी जानकारी पहुंचानी चाहिए।

इससे वंचित वर्ग को लाभ मिल सकेगा। इस दौरान जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, सांसद आर के पटेल विधायक ओम मणि वर्मा, भाजपा एमएलसी जितेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला एवं अशोक त्रिपाठी जीतू, ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह, रजत सेठ मीडिया प्रभारी आदि उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
