27.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
शराब ठेके पर संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप : जांच में जुटा प्रशासन
उत्तर प्रदेश

शराब ठेके पर संदिग्ध मौतों से हड़कंप: जांच में जुटा प्रशासन

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के पीली कोठी मोहल्ले में स्थित देशी शराब के ठेका नंबर 1 और 2 की है, जहां स्थानीय लोगों ने एक्सपायरी और घटिया क्वालिटी की शराब बेचने का गंभीर आरोप लगाया है।

शराब ठेके पर संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप : जांच में जुटा प्रशासन

प्रत्यक्षदर्शियों और क्षेत्रवासियों के मुताबिक दोनों व्यक्तियों ने शराब ठेके से शराब लेकर पी थी, जिसके कुछ ही समय बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

शराब ठेके पर संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप : जांच में जुटा प्रशासन

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यह पहली बार नहीं है जब ठेके पर इस तरह की खराब क्वालिटी की शराब बेची गई हो। पहले भी कई बार इसकी शिकायत प्रशासन से की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे ठेका संचालकों के हौसले बुलंद हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए आबकारी निरीक्षक ने तत्काल मौके पर पहुंचकर ठेका नंबर 1 और 2 का निरीक्षण किया। साथ ही नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।

शराब ठेके पर संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप : जांच में जुटा प्रशासन

आबकारी विभाग की टीम ने ठेके की रसीदें, स्टॉक और स्टोरेज व्यवस्था की भी बारीकी से पड़ताल की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही संभव होगा। फिलहाल अज्ञात शराब विक्रेताओं के खिलाफ सख्त जांच के संकेत दिए गए हैं। मामले में लापरवाही साबित होने पर संबंधित ठेकों के लाइसेंस भी निरस्त किए जा सकते हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : चित्रकूट रामायण मेला : मुख्य मंत्री योगी करेगें उद्घाटन, दी स्वीकृति…

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने होली की पूर्व संध्या पर अधिवक्ताओं से की भेंट: रंगोत्सव की दी बधाई

विधायक प्रकाश का चुंबकीय जन संपर्क : अनुसूचित जाति में भाजपा का बढ़ाया आकर्षण

City News Uttar Pradesh

ऑटो में 18 सवारी देख एआरटीओ हुए दंग : वाहन सीज कर काटा भारी भरकम चालान, ड्राइवर का लाइसेंस जब्त

रमजान का पहरा अशरा खत्म, खूब की गई दुआएं: सामूहिक इफ्तार का सिलसिला शुरू

City News Uttar Pradesh

शजर उद्योग को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, जनपद के शिल्पियों की आर्थिक उन्नति के खुले द्वार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़