27.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पहले ही भाषण में सरकार को घेरने की कोशिश, बोले- जितना विपक्ष बोलेगा लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा
उत्तर प्रदेश

यूपी : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहले ही भाषण में सरकार को घेरने की कोशिश, बोले- जितना विपक्ष बोलेगा लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में बतौर नेता प्रतिपक्ष अपने पहले कार्यकाल के पहले ही भाषण में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार को घेरने की कोशिश की। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को उनकी कुर्सी पर बैठाने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद सदन को संबोधित किया।

यूपी : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पहले ही भाषण में सरकार को घेरने की कोशिश, बोले- जितना विपक्ष बोलेगा लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा
UP: In the very first speech of SP President Akhilesh Yadav, trying to surround the government, said – the more the opposition speaks, the stronger the democracy will be

अखिलेश यादव ने विधानसभा के अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे कानपुर से लगातार कई चुनाव जीतते रहे सतीश महाना को अपने ही अंदाज में बधाई दी। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि हालांकि आप राइट साइड (सत्ता पक्ष की ओर) से आए हैं लेकिन यहां आपको लेफ्ट (विपक्ष) की तरफ देखना है। चुटीले अंदाज और इशारों ही इशारों में सरकार पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि आगे जब हम सवाल उठाएंगे तो हमें आपकी जरूरत पड़ेगी। आप विपक्ष को भी बोलने का उतना ही मौका दीजिएगा जितना सत्ता पक्ष को। हमको तो भरोसा है कि आप हम सभी सदस्यों के अधिकारों की रक्षा करेंगे।

यूपी : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पहले ही भाषण में सरकार को घेरने की कोशिश, बोले- जितना विपक्ष बोलेगा लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा
UP: In the very first speech of SP President Akhilesh Yadav, trying to surround the government, said – the more the opposition speaks, the stronger the democracy will be

अखिलेश यादव ने कहा कि नेता सदन ने बहुत सी चीजें विस्तार से रखी हैं, मैं उनसे अपने आपको सम्बद्ध करता हूं। नेता सदन ने कहा है कि आपके नाम में तो पहले से ही महान जुड़ा हुआ है। इस पद से जो परम्परा जुड़ी है, स्पीकर कोई बनना नहीं चाहता था। जहां से यह संसदीय लोकतंत्र हम अपना रहे हैं। कई सौ वर्ष पहले जहां किसी को कभी स्पीकर बनाया जाता था वो छिप जाया करता करता था। इसी लोकतंत्र को बचाने के लिए न जाने कितने स्पीकर कुर्बान हुए होंगे। स्पीकर जब छिप जाता था तो लोग घसीटकर लाते थे। कोई स्पीकर नहीं बनना चाहता था। मैं तो बधाई दूंगा कि आप छिपे नहीं। हमें और नेता सदन को आपको ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ी। आपकी जिम्मेदारी बहुत बड़ी है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आप जिस पद पर बैठे हैं वहां से समय-समय हमें आपके संरक्षण की जरूरत होगी। कई बार ऐसा होगा जहां हमें आपकी जरूरत पड़ेगी। बिना आपके स्वस्थ लोकतंत्र नहीं चल सकता। हालांकि आप राइट साइड से आए हैं लेकिन ध्यान आपको लेफ्ट साइड का रखना है। अब आपको उन्होंने छोड़ दिया है। हमें उम्मीद है कि निष्पक्ष हैं आप। आपको उन्होंने छोड़ दिया है स्पीकर की पोस्ट पर बिठाकर। अब राइट की तरफ नहीं देखेंगे आप। आप सिर्फ लेफ्ट की तरफ देखिए। आप तो हाउस के रेफरी हैं, कभी गेम का हिस्सा न बन जाइएगा क्योंकि आप राइट से आए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे आपका बायोडॉटा देखने को मिला है। मैंने जाना है कि आप कई महत्वपूर्ण समितियों में रहें हैं। आपके पास लंबा अनुभव है। उन्होंने कहा कि मैं बधाई देता हूं कि हमने एक ऐसा अध्यक्ष पाया है जो हंसमुख है। जो हम जैसा दिखता है।

यूपी : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पहले ही भाषण में सरकार को घेरने की कोशिश, बोले- जितना विपक्ष बोलेगा लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा
UP: In the very first speech of SP President Akhilesh Yadav, trying to surround the government, said – the more the opposition speaks, the stronger the democracy will be

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की पूर्व में की गई विदेश यात्राओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि आप कई देशों की यात्रा कर चुके हैं। विदेश जाना भी जरूरी होता है। बस इतना कहूंगा कि अब विदेश यात्राओं के दौरान हमें भी याद रखिएगा। ऐसा ना हो कि सिर्फ राइट साइड के लोगों को लेते जाइएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि यदि मैं विदेश न गया होता तो आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे नहीं बना पाता। आपके ही कानपुर में विश्व स्तरीय मेट्रो न बना पाता।
नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने कहा कि विधानासभा अध्यक्ष कानपुर से आते हैं। नेता सदन ने अभी कोरोना की बात की। आगे हम कोरोना पर भी बहस करेंगे और आप जानते हैं कि सच क्या है। कानपुर शहर तो ऐसा है जहां लोगों ने कोरोना काल में सबसे ज्यादा रुपयों की निकासी की। मुझे खुशी है कि आज विधानसभा को अध्यक्ष के रूप में एक अनुभवी और मौजूदा चुनौतियों को समझने वाला नेता मिला है। अखिलेश यादव ने इस दौरान कहा कि जितना विपक्ष बोलेगा लोकतंत्र उतना मजबूत होगा। हमने आपको सर्वसम्मति से बैठाया है। इस बार का ध्यान रखिएगा कि सरकार तानाशाह मत बने। आपके पास बहुत अनुभव है। आप तो हम सदस्यों के अधिकारों की रक्षा आप करेंगे।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत का गूंजा जयकारा: नेत्र शिविर में वाह -वाह

City News Uttar Pradesh

सरकार की नई शिक्षा नीति ढेर : आंगनबाड़ी केंद्रों में प्री-प्राइमरी क्लास नहीं कामयाब !

City News Uttar Pradesh

बांदा डीपीआरओ नें सचिवों के घोटाले की जांच ठंढे बस्ते में दबाई ? सत्यनिष्ठा पर उठ रहे सवाल ?

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें पेयजल योजना का किया औचक निरीक्षण: अधिकारियों में हड़कंप

City News Uttar Pradesh

बांदा में “अवैध बालू खनन” की शुरू हुई बहार: “डीएम नगेन्द्र के लिये बनी अग्नि परीक्षा” ?

City News Uttar Pradesh

शादी की खुशियां मातम में तब्दील : बांदा में तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार खंती में गिरे, दूल्हे के भाई समेत दो की मौत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़