27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
शादी की खुशियां मातम में तब्दील : बांदा में तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार खंती में गिरे, दूल्हे के भाई समेत दो की मौत
उत्तर प्रदेश

शादी की खुशियां मातम में तब्दील : बांदा में तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार खंती में गिरे, दूल्हे के भाई समेत दो की मौत

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शादी समारोह से लौटते समय तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक दीवार से टकराकर खंती में गिर गई। हादसे में दूल्हे के चचेरे भाई व पड़ोसी युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य पड़ोसी घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।


नरैनी कोतवाली के ग्राम मोतियारी निवासी शिव कुमार यादव के पुत्र भूपेंद्र की बारात शुक्रवार शाम सतना मध्यप्रदेश के गांव नई दुनिया नरदहा बद्री प्रसाद यादव के यहां गई थी। जिसमें परिवार के लोगों के अलावा गांव व रिश्तेदार भी शामिल हुए थे। शनिवार सुबह दूल्हे का चचेरा भाई 20 वर्षीय विष्णु यादव पुत्र छोटेलाल व गांव के 21 वर्षीय पुत्तू पाल पुत्र रामकेश, 18 वर्षीय नरेश पुत्र लक्खू, 21 वर्षीय बउवा ऊर्फ नितेश पुत्र ब्रह्मदीन एक ही बाइक पर शादी से वापस गांव लौट रहे थे। रास्ते में कालिंजर थाना के सढ़ा चौकी स्थित स्कूल के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर रोड दीवार से टकराकर खंती में गिर गई। जिसमें बाइक सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

शादी की खुशियां मातम में तब्दील : बांदा में तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार खंती में गिरे, दूल्हे के भाई समेत दो की मौत
In Banda, the speeding uncontrolled bike rider fell in the khanti, two including the groom’s brother died

घायलों ने किसी तरह फोन से शादी समारोह में मौजूद दूल्हेे के दादा बच्ची लाल यादव को घटना की जानकारी दी। जिससे बरात में शामिल दादा आनन-फानन बोलेरो से घटनास्थल पहुंचे। चारों घायलों को अपने वाहन से वह सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने दूल्हे के चचेरे भाई विष्णु यादव व पुत्तू पाल को मृत घोषित कर दिया। नरेश व बउवा को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर उन्होंने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। नरैनी कोतवाली निरीक्षक मनोज शुक्ला ने बताया कि हादसा कालिंजर थाना क्षेत्र में हुआ है।

– बरात में मची अफरा-तफरी, परिजन बेहाल

दूल्हे के चचेरे भाई समेत दो लोगों की मौत की सूचना जैसे ही बरात में शामिल रिश्तेदारों व परिवार के अन्य लोगों को हुई। वहां अफरा-तफरी मच गई। जो जिस स्थिति में था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। इससे वहां बरातियों की भीड़ लग गई। दूल्हे के दिवंगत चचेरे भाई विष्णु की बहन गब्बो व मां मिन्ता का रो-रो कर बुरा हाल है।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश बोले: अन्नदाता का मान, राष्ट्र की शान, 20वीं किस्त में किसानों को मिला सम्मान

मंत्री रामकेश द्वारा जन संवाद: हर समस्या के निराकरण का वादा

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल चमकायेगें बिजली : बनेगा उप केंद्र

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड राज्य की मांग तेज: जन आक्रोश यात्रा को कांग्रेस और अधिवक्ताओं का समर्थन

City News Uttar Pradesh

बांदा पालिका अध्यक्ष टिकट हुआ रोमांचक : मालती बासू या रानी गुप्ता होंगी उम्मीदवार ?

उपभोक्ता आयोग ने परिवादिनी को सौंपा दुर्घटना बीमा का 53 हजार 125 का चेक

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़