City News Uttar Pradesh
विधानसभा चुनाव को लेकर एडीजी ने कसे पेंच
उत्तर प्रदेश

विधानसभा चुनाव को लेकर एडीजी ने कसे पेंच

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एडीजी जोन प्रयागराज प्रेमप्रकाश ने गुरुवार शाम पुलिस लाइन सभागार में मातहत अफसरों की बैठक ली। बैठक के दौरान एडीजी ने कहा कि विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए रणनीति तैयार कर ली जाए, किसी भी प्रकार की अव्यवस्था चुनाव के दौरान नहीं होनी चाहिए। एडीजी ने यह भी कहा कि जो आपराधिक किस्म के लोग चुनाव में दखलंदाजी करते हैं, उन्हें चिन्हित करते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।

विधानसभा चुनाव को लेकर एडीजी ने कसे पेंच
ADG tightened the screws regarding the assembly elections

– पुलिस लाइन सभागार में बैठकर कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज की समीक्षा बैठक के दौरान आईजी एसके भगत, एसपी अभिनंदन, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र के साथ ही राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। आगामी 23 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर एडीजी प्रेम प्रकाश ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चुनावी तैयारियों में कोई कमी न रह जाए। बाहर से आने वाली फोर्स के ठहरने की व्यवस्था दुरुस्त करने एवं सभी मतदान केंद्रों पर उचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। एडीजी ने मतदान के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने वाले संभावित अराजकतत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वहीं लोगों को भयमुक्त होकर मतदान करने के लिए जागरूक करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र एसके भगत, एसपी अभिनंदन एवं अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र सहित क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह, सदर सत्यप्रकाश शर्मा, नरैनी नितिन कुमार, बबेरू सियाराम व अतर्रा अंबुजा त्रिवेदी मौजूद रहीं। सभी अधिकारियों ने एडीजी से कहा कि चुनावी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होगी। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराया जाएगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान- नहीं लड़ेंगे यूपी का विधानसभा चुनाव …

City News Uttar Pradesh

हर नागरिक को अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए करें प्रेरितः डीएम

खाद समस्या: अपना दल और किसानों ने किया चक्का जाम …

City News Uttar Pradesh

डीएम बोले, कोरोना महामारी के मृतक आश्रितों का सरकार कर रही कल्याण

महोबा : टप्पेबाजों ने ज्वैलर्स को लगाई एक लाख की चपत, देखते हुए भी हो गया टप्पेबाजी का शिकार

‘काम बोलता है’ मालती गुप्ता ने ‘तड़पते’ बांदा को दिया ‘ठंडा पानी’ का तोहफा

ब्रेकिंग न्यूज़