23.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
मोटे अनाज की मोटी मांग : मोटा मुनाफा कमा रहे दुकानदार
उत्तर प्रदेश

मोटे अनाज की मोटी मांग : मोटा मुनाफा कमा रहे दुकानदार

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भोजन में मोटे अनाज का उपयोग इन दिनों बेहद पसंद किया जा रहा है। मक्का, बाजारा, ज्वार के आटा की मांग लोगों में तेजी से बढ़ी हुई है। मोटा अनाज के विक्रेताओं के अनुसार सर्दियों में मक्का, बाजरा की खपत ज्यादा रहती है। हालांकि मांग बढ़ने के साथ ही इनके दाम भी थोड़े बढ़े हुए हैं।

मोटे अनाज की मोटी मांग : मोटा मुनाफा कमा रहे दुकानदार

मोटा अनाज को सेहत की दृष्टि से लाभदायक माना जाता है। पिछले दो-तीन साल में इनकी मांग आम लोगों की भोजन की थाली में खूब होने लगी है। न सिर्फ घरों बल्कि शादी कार्यक्रमों में भी इनसे कई लजीज व्यंजन बनाए जाने लगे हैं। जिला मुख्यालय, कस्बों एवं ग्रामीण इलाकों के बाजारों में भी मक्का, बाजरा, ज्वार की बिक्री ने काफी जोर पकड़ा है।

मोटे अनाज की मोटी मांग : मोटा मुनाफा कमा रहे दुकानदार

ऐसे में छह माह पहले तक 25-30 रुपये किलो बिकने वाला मक्का का आटा अब 35 से 45 रुपये तक बिक रहा है। जबकि बाजरा 30 से 35 एवं जवार का आटा 35 से 40 रुपये मिल रहा है। विक्रेता बिहारी गुप्ता ने बताया कि मोटा अनाज की मांग सर्दियों के साथ ही अब 12 महीने बनी रहती है। मकर संक्रांति एवं अन्य सामान्य दिनों में मोटा अनाज की बिक्री अच्छी रही। साथ ही चना एवं गुड की भी खूब मांग रही।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चीखों से कांप उठा बबेरू: 80 मजदूरों से भरी बस खाई में गिरी, चालक नशे में था धुत

रमजान का पहरा अशरा खत्म, खूब की गई दुआएं: सामूहिक इफ्तार का सिलसिला शुरू

City News Uttar Pradesh

फतेहपुर में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौके पर ही मौत

City News Uttar Pradesh

Banda – गजब फार्मूला : कुपोषण का मुकाबला,करेगी पोषण वाटिका…

City News Uttar Pradesh

आर्थिक संकट : प्रशासन नें लगाई गुहार “दे गोवंशों के नाम तेरा भला करेंगे राम”

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा राशन वितरण : लाभार्थियों के चेहरे “कमल से खिले” !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़