- विनोद मिश्रा
बांदा। चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के आईजी के. सत्यनारायणा ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई का जायजा लिया। प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि यहां के आवासीय स्थानों को साफ एवं स्वच्छ रखें। समय-समय पर सफाई अभियान चलाकर पुलिस लाइन को स्वच्छ रखें। परिसर भ्रमण के दौरान डायल-112 एवं जनपद नियंत्रण कक्ष का जायजा लेते हुए नियुक्त कर्मचारियों से उनके कर्तव्य के बारे में पूछा। सभी कर्मियों द्वारा बारी-बारी से जवाब संतोष जनक दिया गया।

आईजी ने पुलिस लाइन के परिवहन शाखा का निरीक्षण किया तथा वहां वाहनों की साफ-सफाई एवं परिवहन शाखा परिसर का जायजा लिया। साथ ही अभिलेखों का भी अवलोकन किया। प्रभारी परिवहन शाखा को निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन चलने वाली गाड़ियों का रूटीन चेकअप सुनिश्चित करें। इसके अलावा वाहनों में लगे सीसीटीवी कैमरों का भी दुरुस्तीकरण सुनिश्चित करें।

साथ ही साथ थानों में चल रहे वाहनों का विशेष ध्यान दिया जाए, जैसे डीजल, आॅयल एवं समय-समय पर सर्विसिंग इत्यादि करवाई जाए। परिवहन शाखा में खड़े वाहनों एवं परिसर की साफ-सफाई संतोष जनक पायी गई। परिवहन शाखा के निरीक्षण के उपरांत आईजी के सत्यनारायण के द्वारा शस्त्रागार का निरीक्षण किया गया। शस्त्रागार की सुरक्षा में लगे जवानों द्वारा आईजी को सलामी दी गई। उन्होंने शस्त्रागार में उपलब्ध समस्त प्रकार के शस्त्रों को बारीकी से परखा साथ ही दंगा निरोधक उपकरणों का भी परीक्षण किया।

आईजी ने प्रतिसार निरीक्षक को निर्देश दिए कि यहां उपलब्ध सभी शस्त्रों की साफ-सफाई नियमित कराई जाए व समय-समय पर कर्मचारियों को फायरिंग कराना सुनिश्चित करें।

इसके बाद उन्होंने गणना कार्यालय, जीडी कार्यालय, कैश कार्यालय, स्टोर, कैटीन, चक्की, राशन शाॅप आदि के अभिलेखों को परखा जिसमें सभी टिप्पणियां सामान्य रूप से संतोषजनक पाई गई। साथ ही अभिलेखों का रख रखाव भी बेहतर पाया गया। अंत में आईजी ने पुलिस लाइन सभागार में बैठक ली। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र, क्षेत्राधिकारी सदर सत्यप्रकाश शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक अजमेर सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
