25.3 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
व्यापारी को फ़ोन पर मिली धमकी: बोला- दो दिन में पांच लाख चाहिए, एक मर्डर हो गया दूसरा तेरा होगा, पढ़िए मामला
उत्तर प्रदेश

व्यापारी को मिली धमकी: बोला- दो दिन में पांच लाख चाहिए, एक मर्डर हो गया दूसरा तेरा होगा, पढ़िए मामला

  • विनोद मिश्रा

महोबा। जिले में कस्बा पनवाड़ी में सराफा व्यापारी को गोली मारकर लाखों की नकदी व जेवरात लूटने की घटना के बाद कस्बे के एक और व्यापारी को धमकी मिली है। अज्ञात नंबर से लोहा व्यापारी को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा गया। इसमें दो दिन के अंदर पांच लाख रुपये देने की मांग की गई।

व्यापारी को फ़ोन पर मिली धमकी: बोला- दो दिन में पांच लाख चाहिए, एक मर्डर हो गया दूसरा तेरा होगा, पढ़िए मामला
Businessman received threat on phone: Said – want five lakhs in two days, one murder has happened, the other will be yours, read the matter

इसमें लिखा है पनवाड़ी में एक मर्डर हो गया है दूसरा तेरा होगा। इस धमकी से व्यापारी दहशतजदा है। मैसेज और व्हाट्सएप कॉल के बाद प्रशासन ने व्यापारी की सुरक्षा में पुलिसकर्मी तैनात किया है। कस्बा पनवाड़ी के सुभाषनगर निवासी महेंद्र राजपूत लोहा व्यापारी हैं। वह सरिया, गेट, फाटक, सीमेंट का कारोबार करते हैं। रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे उनके व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज आया। इसमें मैसेज करने वाले व्यक्ति ने लिखा कि महेंद्र भाई तेरे से पांच लाख रुपये चाहिए, देगा की नहीं सोच लेना, क्योंकि अगर न दिए तो तेरी जान भी जा सकती है। एक मर्डर हो गया है, तुम्हारे पनवाड़ी में…दूसरा शायद तेरा होगा। सोच ले दो दिन का टाइम है।

यह मैसेज आते ही व्यापारी के होश उड़ गए। रात करीब 11 बजे सराफा व्यापारी मौत के मामले में डीएम मृदुल चौधरी व एसपी अपर्णा गुप्ता मृतक के घर पहुंचे। यहां लोहा व्यापारी महेंद्र ने पूरा मामला बताया। तब एसपी ने मैसेज आने वाले मोबाइल नंबर को सर्विलांस में लगवाते हुए जांच के आदेश दिए। पीड़ित ने थाना पनवाड़ी में तहरीर देकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई व जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्रा का कहना है कि मैसेज करने वाले व्यक्ति की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। व्यापारी की सुरक्षा बढ़ाई गई है

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सीएम खेत सुरक्षा योजना बुंदेलखंड के लिये बनेगी वरदान : मिलेगा अनुदान

City News Uttar Pradesh

यात्री गण कृपया ध्यान दें : आन लाईन टिकट बुकिंग में हुआ बदलाव

City News Uttar Pradesh

बांदा से सीधे सुनाई देगी ‘मायानगरी’ की धड़कन: मुंबई के लिए दौड़ेगी अपनी ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’

City News Uttar Pradesh Desk

कप्तान पलाश बंसल की ‘पारखी आंखों’ का जवाब नहीं: ‘भांप’ गये ‘बांदा मीडिया’ की ‘जीवन रेखा’ ?

City News Uttar Pradesh

बाबा साहब के सम्मान में भाजपा का प्रबुद्धजन सम्मेलन: कांग्रेस पर जमकर बरसे नेता

City News Uttar Pradesh

खेत गई नौ वर्षीय छात्रा से युवक ने किया दुष्कर्म, एससी-एसटी व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा हुआ दर्ज …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़