City News Uttar Pradesh
चिंतनीय विषय : बांदा में घट रही हैं दुर्लभ काले हिरणों की संख्या !
उत्तर प्रदेश

चिंतनीय विषय : बांदा में घट रही हैं दुर्लभ काले हिरणों की संख्या !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में दुलर्भ प्रजाति के काले हिरन की संख्या घट रही है। एक दशक पहले यहां काले हिरनों की संख्या करीब 1368 थी,जो वर्ष 2019 की वन्य जीव गणना में 259 रह गई। वैसे हिरन की प्रजाति के अन्य हिरनों को मिलाकर कुल संख्या 977 हो गई है। वन विभाग ने इनकी निगरानी के लिए कई टीमें बना दी हैं। एक दशक पहले तक गांवों के आसपास काले हिरनों का झुंड नजर आता था, जो अब कम ही दिखता है।

चिंतनीय विषय : बांदा में घट रही हैं दुर्लभ काले हिरणों की संख्या !
Worrying topic: The number of rare black deer is decreasing in Banda

जिले में दुलर्भ प्रजाति के काले हिरन तिन्दवारी, पैलानी, नौगवां, करतल, बहादुरपुर, स्योढा, रामपुर, कालिंजर आदि इलाकों में पाए जाते हैं। वन विभाग के आंकड़ों में डेढ़ साल पहले सड़क हादसे में एक घायल हिरन की मौत हुई थी। इसके अलावा दो दिन पूर्व शिकार का मामला सामने आया ।

चिंतनीय विषय : बांदा में घट रही हैं दुर्लभ काले हिरणों की संख्या !
Worrying topic: The number of rare black deer is decreasing in Banda

पैलानी क्षेत्र में पहले बड़ी संख्या में काले हिरन नजर आते थे। अब तो कभी कभार दिखते हैं। हिरनों और अन्य दुर्लभ जीव-जंतुओं में आ रही कमी का मुख्य कारण पलायन है। हिरन की एक अन्य प्रजाति चिंकारा पूरे जिले में मात्र 236 है।

चिंतनीय विषय : बांदा में घट रही हैं दुर्लभ काले हिरणों की संख्या !
Worrying topic: The number of rare black deer is decreasing in Banda

डीएफओ ने बताया कि काले हिरनों सहित अन्य प्रजाति के हिरनों की वर्ष 2016 में कुल संख्या 818 रही। इसमें काले हिरन 210 थे। इनकी संख्या घटने का कारण हिरनों का पलायन करने वाला स्वभाव और शिकार भी है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राजस्थान एवं बिहार के मजदूर नशे में लड़े : बिहारी की हो गई मौत

साढ़े सात करोड़ का प्रोजेक्ट : चौड़ीकरण में लापरवाही, जिम्मेदार कौन ?

City News Uttar Pradesh

सैटा क्लॉज आएंगे अपने साथ कड़ाके की सर्दी लाएंगे

City News Uttar Pradesh

दुनिया ने माना भारत का लोहा : चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कामयाब लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश भारत, चांद पर चंद्रयान बोला- मैं अपनी मंजिल पर पहुंचा

City News Uttar Pradesh

Banda : दुर्घटना में बीडीसी प्रत्याशी के प्रवासी भाई समेत दो की मौत, एक रेफर …

विधानसभा चुनाव : बांदा में भाजपा के योद्धाओ की फील्ड कसरत शुरू ! …

ब्रेकिंग न्यूज़