28 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश राजनीति के 'क्रिकेट ग्राउंड' में बने ऑलराउंडर: विपक्ष हुआ ‘बैक टू पैवेलियन’
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश राजनीति के ‘क्रिकेट ग्राउंड’ में बने ऑलराउंडर: विपक्ष हुआ ‘बैक टू पैवेलियन’

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले की राजनीति इन दिनों एक ‘दिलचस्प मैच’ बन चुकी है और इस “मैच के ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी”। जहां एक ओर वे अपने विधानसभा क्षेत्र में “विकास की बैटिंग से ताबड़तोड़ रन बना” रहे हैं, वहीं दूसरी ओर “विपक्ष पर उनकी तेज तर्रार गेंदबाजी विपक्षी नेताओं को राजनीतिक बोल्ड” करने से नहीं चूक रही।

विधायक प्रकाश राजनीति के 'क्रिकेट ग्राउंड' में बने ऑलराउंडर: विपक्ष हुआ ‘बैक टू पैवेलियन’

बांदा की सड़कों से लेकर लखनऊ के विधानसभा भवन तक, “प्रकाश द्विवेदी की राजनीतिक पारी हर फॉर्मेट में मजबूती से खेली” जा रही है। उन्हें सिर्फ एक “विधायक कहना शायद कम होगा वे इस जिले के लिए एक कप्तान, रणनीतिकार और सक्रिय ऑलराउंडर” हैं, जो जनता की आकांक्षाओं को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए हर मोर्चे पर डटे हुए हैं।

विधायक प्रकाश राजनीति के 'क्रिकेट ग्राउंड' में बने ऑलराउंडर: विपक्ष हुआ ‘बैक टू पैवेलियन’

विधायक द्विवेदी ने अपने चुनावी वादों में सिर्फ घोषणाएं नहीं कीं, बल्कि “बांदा को महानगर और औद्योगिक हब” बनाने का सपना लेकर चल पड़े हैं। उन्होंने क्षेत्रीय “सड़कों, विद्युत व्यवस्था, जल संकट, स्वास्थ्य सुविधाओं और रोजगार” जैसे मुद्दों पर ध्यान देने में कोई कोताही नहीं बरती।

विधायक प्रकाश राजनीति के 'क्रिकेट ग्राउंड' में बने ऑलराउंडर: विपक्ष हुआ ‘बैक टू पैवेलियन’

बिजली और पानी जैसी बुनियादी समस्याओं को लेकर प्रकाश द्विवेदी ने न सिर्फ विधान सभा में आवाज उठाई, बल्कि स्थानीय स्तर पर अधिकारियों को चेतावनी और समयसीमा तय करते हुए जवाबदेह भी बनाया। ग्रामीण क्षेत्रों में हैंडपंप मरम्मत अभियान, पेयजल टंकी निर्माण जैसे कार्यों में उनकी सतत सक्रियता देखी जा सकती है।

विधायक प्रकाश का 'जनसंपर्क' बना मिशाल: ग्रामीणों से संवाद और 'तत्काल समाधान'

“प्रकाश द्विवेदी उन चुनिंदा भाजपा विधायकों में हैं” जो “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों” को सिर्फ मंचों तक सीमित नहीं रखते, बल्कि “जमीनी हकीकत में तब्दील करने का माद्दा “रखते हैं। जब विपक्षी नेता “विधायक प्रकाश की सक्रियता को प्रचारप्रियता” करार देते हैं, तो उनका जवाब साफ है “जनता का विश्वास ही मेरी ताकत” है, और “जब तक जनता मेरी टीम है, मैं मैदान छोड़ने वाला नहीं।”

विधायक प्रकाश राजनीति के 'क्रिकेट ग्राउंड' में बने ऑलराउंडर: विपक्ष हुआ ‘बैक टू पैवेलियन’

शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वे करने पर लोगों की राय स्पष्ट मिलती है “प्रकाश जी ने वादा किया था विकास का, और वो आज भी उसी रफ्तार से मैदान में डटे हैं। पहले बिजली 10-12 घंटे ही मिलती थी, अब 20 घंटे आ रही है। गाँव में सरकारी योजनाओं का फायदा अब सच में मिलने लगा है।” बांदा की सियासत में जब बाकी नेता अपने ‘एवरेज’ सुधारने में लगे हैं, विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अपने प्रदर्शन से शतक पर शतक जड़े हैं। जनता को विकास, सुरक्षा और सम्मान देने की इस पारी को देखकर यही कहा जा सकता है, राजनीति में अब भी खिलाड़ी होते हैं, और कुछ खिलाड़ी कप्तान बनकर इतिहास रचते हैं।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पौध रोपण में जियो टैगिंग को दिखाया ठेंगा: सख्त निर्देश हुये दरकिनार !

City News Uttar Pradesh

किसान ‘खाद संकट’ पर रोजाना लगा रहे जाम: मचा हुआ है ‘हाहाकार’

City News Uttar Pradesh

मौत का ‘बांध’ बनता बरियारपुर: 120 वर्ष पुरानी ‘धरोहर’ पर ‘खतरा’ ?

City News Uttar Pradesh

Banda- नबाब टैंक में तैरता हुआ मिला शव, इलाके में दहशत…..

City News Uttar Pradesh

सिमौनी धाम में अवधूत महाराज का जारी रहेगा मेला व भंडारा

City News Uttar Pradesh

गैस पाइपलाइन खुदाई बनी जनता की मुसीबत:सात करोड़ से बनी सड़कें हुई बर्बाद

ब्रेकिंग न्यूज़