24.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
एसपी आवास पर विहिप एवं बजरंग दल का हंगामा : पूरा थाना निलंबित करने की मांग
उत्तर प्रदेश

एसपी आवास पर विहिप एवं बजरंग दल का हंगामा : पूरा थाना निलंबित करने की मांग

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पुलिस एवं बजरंग दल तथा विश्व हिंदू परिषद की तकरार आमने -सामने की हो गई है। बीती रात दोनों के लिये यह भारी रही। कार्यकर्ताओं ने मंगलवार देर रात एसपी आवास के बाहर हंगामा काटा। सड़क पर बैठकर नारेबाजी की। पूरा थाना सस्पेंड करने की मांग की गई।

एसपी आवास पर विहिप एवं बजरंग दल का हंगामा : पूरा थाना निलंबित करने की मांग

चर्चाओं के अनुसार, तिंदवारी के एक गांव से एक किशोरी लापता थी। पुलिस ने मुस्लिम युवक के साथ उसे बरामद किया। इसकी जानकारी बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं को हुई तो मंगलवार को तिंदवारी थाने का घेराव किया। इस पर थाना प्रभारी और कार्यकर्ताओं में बहस होने लगी।

एसपी आवास पर विहिप एवं बजरंग दल का हंगामा : पूरा थाना निलंबित करने की मांग

आरोप है कि आक्रोशित थाना प्रभारी ने दो कार्यकर्ताओं को बेरहमी से पीट दिया। यहां तक कि साफी और गले में पड़ी रुद्राक्ष की माला छीनकर फेंक दी। इसकी जानकारी बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के जनपद के पदाधिकारियो को हुई तो एसपी आवास का रात को घेराव कर दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रभारी सहित पूरा थाना सस्पेंड करने की मांग की।

एसपी आवास पर विहिप एवं बजरंग दल का हंगामा : पूरा थाना निलंबित करने की मांग

सूचना पर एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा और कई थानों की फोर्स पहुंच गई। एएसपी ने समझाने की कोशिश की,लेकिन बात नहीं बनीं। नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठ गए और जाम लगा दिया। आधी रात तक एसपी आवास के बाहर हंगामा चलता रहा ।बारिश होने पर वहां से हटे। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच सीओ सदर को दी गई है। 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी गई है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

सावन माह पर्व की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || शरद मिश्रा संपादक ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश - City News Uttar Pradesh ) विज्ञापन

Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सपा नेता अशोक नें ‘दागा सवाल’: महाविद्यालय की ‘पहल’ के प्रति जिला प्रशासन क्यों ‘ठंडा’ ?

City News Uttar Pradesh Desk

प्रतापगढ़ में गरजे अखिलेश यादव : बोले- कुंडा वालों ऐसी कुंडी लगाओ कि फिर खुल न पाए, अन्याय की सीमा लांघ गए है कुछ लोग

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ्य सेवाओं को “पंख”: जन औषधि योजना का नया रूप, सस्ती दवाओं का मिलेगा लाभ

विधायक प्रकाश का ‘शिक्षा पर हमला’: मंत्री को बताई ‘विद्यालयों की दुर्दशा पूर्ण’ विभीषिका !

City News Uttar Pradesh Desk

आरटीओ विभाग का बड़ा एक्शन : 21 वाहनों पर कड़ी कार्रवाई, 9 वाहन थाने में निरुद्ध

City News Uttar Pradesh

यमुना नदी में कूदे युवक का शव तीसरे दिन मिला

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़