29.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश का 'शिक्षा पर हमला': मंत्री को बताई 'विद्यालयों की दुर्दशा पूर्ण' विभीषिका !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

विधायक प्रकाश का ‘शिक्षा पर हमला’: मंत्री को बताई ‘विद्यालयों की दुर्दशा पूर्ण’ विभीषिका !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। राजनीति राजनीति में भाषण बहुत होते हैं, पर कुछ लोग होते हैं जो भाषण नहीं, संकल्प लेकर चलते हैं। विधायक प्रकाश द्विवेदी उन्हीं में से एक हैं। गुरुवार को लखनऊ में प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से उनकी जो मुलाकात हुई, वह सिर्फ शिष्टाचार नहीं थी, वह बांदा के उस हर बच्चे की आवाज थी जो टूटी दीवारों वाले स्कूल में बैठकर भी डॉक्टर-इंजीनियर बनने का सपना देखतें है। विधायक प्रकाश ने कहा कि ‘मजबूत शिक्षा व्यवस्था ही विकसित समाज और समृद्ध बुंदेलखंड की आधारशिला’ है।

विधायक प्रकाश का 'शिक्षा पर हमला': मंत्री को बताई 'विद्यालयों की दुर्दशा पूर्ण' विभीषिका !बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से मुलाकात के दौरान विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मंत्री के समक्ष तीन प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने ग्रामीण विद्यालयों में वर्षों से खाली पड़े शिक्षकों के पदों को तत्काल भरने एवं भवनों सुव्यवस्था की मांग की, ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो। साथ ही सभी स्कूलों में शौचालय, स्वच्छ पेयजल,पक्का भवन, बाउंड्री वॉल और अन्य बुनियादी सुविधाओ उपलब्ध पर जोर दिया, जिससे विशेषकर छात्राओं को सुरक्षित और बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सके।

विधायक प्रकाश का 'शिक्षा पर हमला': मंत्री को बताई 'विद्यालयों की दुर्दशा पूर्ण' विभीषिका !उन्होंने यह भी कहा कि केवल नामांकन बढ़ाना पर्याप्त नहीं है,बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए डिजिटल क्लास, पुस्तकालय और आधुनिक शिक्षण संसाधनों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। विधायक प्रकाश ने कहा कि हर बच्चा गुणवत्तापूर्ण ‘शिक्षा का हकदार’ है। शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी किसी भी प्रतिभा के रास्ते की बाधा नहीं बननी चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मैरिज हाल संचालक सहित आधा दर्जन पर दुष्कर्म व अपहरण की रिपोर्ट हुई दर्ज

City News Uttar Pradesh

वाकिंग बन गई मौत का सबब : ट्रक ने कुचला, मौके पर ही टूटा दम

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा नें उद्योगों के प्रोत्साहन हेतु प्रज्वलित किया उद्यमियों में आशा का दीप

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की समाजसेवा: जनता ने कहा- ‘विधायक हो तो ऐसा’, जीता सबका का दिल

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी के आदेश पर 45,000 बेसिक शिक्षकों के अंतर्जनपदीय तबादलों के निर्देश…

City News Uttar Pradesh

यूपी : तमंचा लेकर मंदिर में घुसा सिरफिरा, तोड़फोड़ कर लगाई आग, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

ब्रेकिंग न्यूज़