City News Uttar Pradesh
ट्रैक पर आग की लपटें देखकर रोकी महाकौशल एक्सप्रेस, आधी रात जंगल में एक घंटे खड़ी रही ट्रेन
उत्तर प्रदेश

ट्रैक पर आग की लपटें देखकर रोकी महाकौशल एक्सप्रेस, आधी रात जंगल में एक घंटे खड़ी रही ट्रेन

महोबा। महाकौशल एक्सप्रेस रात करीब एक बजे महोबा के किड़ारी फाटक से कुछ दूर ट्रैक किनारे लगी आग के कारण एक घंटे तक खड़ी रही। लोको पायलट की सूचना पर जीआरपी व दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। इसके बाद ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हो सकी। जंगल एरिया होने से इस बीच ट्रेन के यात्री काफी परेशान रहे। अन्य ट्रेनों का आवागमन बाधित नहीं हुआ।

ट्रैक पर आग की लपटें देखकर रोकी महाकौशल एक्सप्रेस, आधी रात जंगल में एक घंटे खड़ी रही ट्रेन
Mahakaushal Express stopped after seeing flames on the track, the train stood for an hour in the forest at midnight

निजामुद्दीन से जबलपुर जाने वाली महाकौशल एक्सप्रेस शुक्रवार रात करीब 11.40 पर महोबा स्टेशन पहुंची। यहां दो मिनट का ठहराव लेने के बाद गाड़ी आगे बढ़ी। बांदा की ओर जाते समय ट्रेन अभी किड़ारी फाटक पार कर पाई थी कि लोकोपायलट ने सूचना कंट्रोल रूम को दी कि ट्रैक के किनारे आग लगी है। 1273/4-5 पर आग लगी होने की सूचना पर निरीक्षक आरपीएफ रजिन्द्र कुमार, सहायक उप निरीक्षक रामसिंह, हमराह प्रधान आरक्षक बलराम सिंह व जीआरपी इंस्पेक्टर हरिओम मिश्र दमकल टीम के साथ आग बुझाने में जुट गए।

फायर बिग्रेड के सहायक उप निरीक्षक रमाशंकर व अन्य के प्रयास से आग पर जल्द की काबू पा लिया गया। इस दौरान 11.53 से लेकर 12.54 तक महाकौशल एक्प्रेस किड़ारी फाटक से सौ मीटर दूर खड़ी रही।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला अस्पताल : भगवान भरोसे मरीजों का उपचार …

City News Uttar Pradesh

एसपी अभिनंदन ने मरका और महिला थाने का किया निरीक्षण, अपराधियों की धरपकड़ के दिए निर्देश …

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र द्वारा धान केंद्रों का औचक निरीक्षण: खरीदी में तेजी के निर्देश

City News Uttar Pradesh

बांदा बन गया ‘तंदूर’: आसमान से बरस रही आग, तड़प रही ज़िंदगी !

सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेड कर रहा “जपूं तेरा नाम” भजन …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ ने ‘भूरागढ़ फीडर’ की ‘नस’ दबाई, संकट मोचन से खुलेगी ‘निर्बाध धारा’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़