31.3 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
कांग्रेस में नए सृजन की हुंकार: अनुशासन, संघर्ष और समर्पण के संग पार्टी का नया ब्लूप्रिंट तैयार
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस में नए सृजन की हुंकार: अनुशासन, संघर्ष और समर्पण के संग पार्टी का नया ब्लूप्रिंट तैयार

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। प्रदेश कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान ने अब ज़मीनी तेवर पकड़ लिए हैं। बबेरू में आयोजित कांग्रेस की रणनीतिक बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने साफ कर दिया कि अब पार्टी संगठन को फिर से खड़ा करने के लिए केवल जोशीले भाषण नहीं, जमीनी मेहनत होगी। “हर बूथ तक पहुंचूंगा, हर कार्यकर्ता से मिलूंगा और कांग्रेस का मजबूत ढांचा तैयार करूंगा,” यही संकल्प दोहराया गया।

कांग्रेस में नए सृजन की हुंकार: अनुशासन, संघर्ष और समर्पण के संग पार्टी का नया ब्लूप्रिंट तैयार

बैठक में ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी बबेरू, वरिष्ठ नेताओं और युवा चेहरों की मौजूदगी से साफ हो गया कि संगठन अब मौन मोड से निकलकर एक्शन मोड में आ गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि “अनुशासन से ही संगठन चलता है। हमें गुटबाजी नहीं, जनसेवा करनी है। राहुल गांधी की विचारधारा को ज़मीन पर उतारने का वक्त आ गया है।”

कांग्रेस में नए सृजन की हुंकार: अनुशासन, संघर्ष और समर्पण के संग पार्टी का नया ब्लूप्रिंट तैयार

जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने साफ कहा कि अब कांग्रेस को बांदा में पुराने गौरव की ओर लौटना है, इसके लिए संघर्ष और सामूहिक प्रयास जरूरी है। उन्होंने कहा “जहां मेरी जरूरत हो, बताओ, मैं सबसे पहले वहां खड़ा मिलूंगा, लेकिन अब संगठन में सिर्फ काम करने वालों की ही जगह होगी।”

कांग्रेस में नए सृजन की हुंकार: अनुशासन, संघर्ष और समर्पण के संग पार्टी का नया ब्लूप्रिंट तैयार

बैठक में कांग्रेस नेताओं ने बूथ, वार्ड और ब्लॉक स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को दुरुस्त करने की रणनीति बनाई। वरिष्ठ नेता संकटा प्रसाद त्रिपाठी, डॉ. संजय द्विवेदी, सत्य प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस का पुराना गौरव लौटाना अब युवाओं के जोश और बुजुर्गों के अनुभव से ही संभव है। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, शिवमंगल सिंह निषाद, गजेंद्र सिंह पटेल, राजन साहिल, शैलेन्द्र सिंह (किसान कांग्रेस) और अन्य वक्ताओं ने भी संगठन निर्माण में सक्रिय भागीदारी की प्रतिबद्धता जताई।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सपा नें ‘हल्ला बोल’ अंदाज में किया प्रदर्शन: सरकार के खिलाफ भरी ‘हुंकार’

City News Uttar Pradesh Desk

यूपी: बेसिक स्कूलों में होने वाले समर कैंप हुए स्थगित, पांच से 12 जून तक होना था आयोजन

मंत्री रामकेश नें भाजपा के नये जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत को आशिर्वाद से नवाजा

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कॉलेज में डाका: पुलिस चौकी के बावजूद ‘दो घरों’ में सेंध, सीसीटीवी में कैद हुआ ‘कांड’

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : पुलिस ने एक तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार…

बांदा में बजने लगे दांत, नहीं मिल रही प्राकृतिक आंच…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़