31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
सपा नें 'हल्ला बोल' अंदाज में किया प्रदर्शन: सरकार के खिलाफ भरी 'हुंकार'
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

सपा नें ‘हल्ला बोल’ अंदाज में किया प्रदर्शन: सरकार के खिलाफ भरी ‘हुंकार’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। बिजली कटौती, पेपर लीक, अवैध खनन और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी ने सोमवार को भाजपा सरकार के खिलाफ “हल्ला बोल अंदाज” में जोरदार प्रदर्शन किया। अशोक सिंह गौर, लालू यादव, नीलम गुप्ता, कुसुम वर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

सपा नें 'हल्ला बोल' अंदाज में किया प्रदर्शन: सरकार के खिलाफ भरी 'हुंकार'सपा नेताओं ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में बिजली आपूर्ति बाधित होने से किसान फसल नहीं बो पा रहे। नहरों में पानी न आने से खेत सूख रहे हैं। बेरोजगारी चरम पर है और छात्रों का भविष्य पेपर लीक से बर्बाद हो रहा है।

सपा नें 'हल्ला बोल' अंदाज में किया प्रदर्शन: सरकार के खिलाफ भरी 'हुंकार'व्यापारियों की लगातार हो रही हत्याओं और बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि अपराधी बेखौफ हैं और सरकार मूक बनी है। शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली-पानी की सप्लाई सुचारु की जाए। बढ़े हुए गैस के दाम कम किए जाएं। अवैध खनन पर रोक लगे।

सपा नें 'हल्ला बोल' अंदाज में किया प्रदर्शन: सरकार के खिलाफ भरी 'हुंकार'गंदी नालियों की सफाई तुरंत कराई जाए। पेपर लीक की घटनाओं पर पूर्ण रोक लगाई जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।

सपा नें 'हल्ला बोल' अंदाज में किया प्रदर्शन: सरकार के खिलाफ भरी 'हुंकार'अशोक सिंह गौर ने कहा, सरकार हर मोर्चे पर विफल है। किसान, छात्र, व्यापारी,बेटियां कोई सुरक्षित नहीं। हाईकोर्ट भी चिंता जता चुका है। राज्यपाल हस्तक्षेप कर जनता को राहत दिलाएं। ज्ञापन में विदित त्रिपाठी, लालू यादव, कुसुम वर्मा, मृदुल, राज कुमार, अजय वर्मा, रामफूल सिंह समेत आम जनमानस, किसान और छात्रों के हस्ताक्षर हैं। प्रदर्शन के दौरान सपाइयों ने जमकर नारेबाजी भी की।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें कहा उजरेहटा विकास में होगा उज्जवल: गांवों का विकास प्राथमिकता

आग बरसाता आसमान : गर्मी ने लिया प्रचंड रूप, 47.8 डिग्री तापमान के साथ देश में सबसे गर्म जिला रहा बांदा, तो उत्तर प्रदेश में टूटा 23 साल पुराना रिकार्ड

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह नें बताया: निगम में कर्मियों की कमी जल्द होगी दूर

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक प्रकाश नें बांदा विकास की सुनाई गाथा : मीडिया कर्मी हो गये निरुत्तर !

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में मर रहा है किसान, झूठ बोलकर बरगला रही भाजपा सरकार : अखिलेश यादव

Banda : पुलिस कार्यालय के नजदीक बैंक से रुपयों भरा बैग चोरी …

ब्रेकिंग न्यूज़