City News Uttar Pradesh
बांदा : इनोवा की टक्कर से पुलिस जीप खंती में पलटी, एसआई समेत आठ लोग हुए घायल
उत्तर प्रदेश

इनोवा की टक्कर से पुलिस जीप खंती में पलटी, एसआई समेत आठ लोग हुए घायल

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ई रिक्शा खंती में पलटने व मोबाइल छीनने की सूचना पर मदद के लिए पहुंची पुलिस जीप में तेज रफ्तार इनोवा की टक्कर लग गई। जोरदार हादसे में पुलिस की जीप रोड किनारे पानी भरी खंती में पलट गई। वहीं इनोवा भी सड़क के किनारे आ गई। हादसे में कोतवाली निरीक्षक, एसआइ व तीन कांस्टेबल समेत करीब आठ लोग घायल हुए हैं। जिसमें कार सवार डाक्टर दंपती भी मामूली रूप से जख्मी हुए। सीएचसी से निरीक्षक समेत तीन घायल पुलिस कर्मियों को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। एसपी अभिनंदन ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल लिया है।

इनोवा की टक्कर से पुलिस जीप खंती में पलटी, एसआई समेत आठ लोग हुए घायल
Banda: Police jeep overturned in Khanti due to collision with Innova, eight people including SI injured

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कमासिन रोड परइया दाई देवस्थान के पास एक ई रिक्शा पुलिया से रोड किनारे पानी भरी खंती में पलट गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय ई रिक्शा में करीब पांच लोग सवार थे। राहगीरों ने यूपी 112 को हादसा होने व किसी से मोबाइल छीने जाने की सूचना दी थी। जिसमें कोतवाली निरीक्षक 42 वर्षीय कृष्ण कुमार पांडेय निवासी प्रयागराज थाना फूलपुर के ग्राम बोमपुर , 52 वर्षीय एसएसआइ रामदिनेश तिवारी, 26 वर्षीय कांस्टेबल आनंद त्रिपाठी व 22 वर्षीय अभिषेक, 30 वर्षीय शिवगनेश यादव घायलों की मदद करने के लिए थाने की जीप बोलेरो से घटनास्थल गए। वहां उन्होंने पानी भरी खंती में फंसे घायल 22 वर्षीय दादूराम ग्राम उमरहनी व बबेरू कस्बा निवासी 30 वर्षीय हरिमोहन को ई रिक्शा से बाहर निकला कर अपने वाहन में पीछे बैठाया। पुलिस कर्मी वहां से अस्पताल जाने वाले थे।

इनोवा की टक्कर से पुलिस जीप खंती में पलटी, एसआई समेत आठ लोग हुए घायल
Banda: Police jeep overturned in Khanti due to collision with Innova, eight people including SI injured

तभी पीछे से आई तेज रफ्तार इनोवा कार निरीक्षक को टक्कर मारते हुए पुलिस वाहन से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस की जीप रोड किनारे से उछल कर पानी भरी खंती में पलट गई। हादसे में निरीक्षक समेत सभी पुलिस कर्मी घायल हो गए। ई रिक्शा सवारों भी और जख्मी हो गए। ग्रामीणों व राहगीरों की मदद से अन्य पुलिस कर्मी घायलों को सीएचसी बबेरू ले गए। अनियंत्रित कार भी रोडकिनारे पेड़ व झाडिय़ों में घुस गई। इससे कार में सवार डाक्टर दंपती भी मामूली रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि कार चला रहा चिकित्सक नशे में था कि नहीं मेडिकल परीक्षण कराने पर पता चलेगा। हादसे को लेकर कार सवार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। हादसे में अन्य लोग मामूली घायल हुए हैं। निरीक्षक को ज्यादा चोट आई है। लेकिन वह भी खतरे से बाहर हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

निकाय चुनाव होंगे निरस्त ? कोरोना के भय पर चर्चायें गर्म : स्वास्थ विभाग नें बढ़ा दी टेस्टिंग !

City News Uttar Pradesh

राज्यपाल बोलीं: बुंदेलखंड से पूरे देश को आशा : स्वस्थ खाद्यान की पूरी होगी अभिलाषा

City News Uttar Pradesh

स्कूलों में बल्ले बल्ले, ड्रेस, पाठ्य सामग्री की राशि अभिभावकों के खातों में : प्रकाश …

City News Uttar Pradesh

खून ही ‘खून’ का बन गया प्यासा: संपत्ति विवाद में ‘खूनी’ खेल, चार लहूलुहान

City News Uttar Pradesh

जीएसटी लाभ बना मज़ाक: जनता बोली बांदा में सब ‘हवा-हवाई, प्रशासन पर उठे सवाल !

City News Uttar Pradesh

नकल के नाम पर ‘नकद’ का तहलका ? राजस्व अभिलेखागार में ‘वसूली’ का धंधा धड़ल्ले से जारी ?

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़