
- विनोद मिश्रा
बांदा। राजस्व विभाग के “अभिलेखागार में इन दिनों नकल के नाम पर नकद का तहलका मचा” हुआ है ? “सरकारी कागजों की नकल लेना” आम आदमी के लिए “टेढ़ी खीर” बन गया है, तो वहीं “कर्मचारियों के लिए यह कमाई का जरिया” ! ताजा मामला जिला पंचायत सदस्य कमलेश साहू का है, जिन्होंने मौजा बिसंडा बुजुर्ग के गाटा संख्या 3312 के चकबंदी आकार पत्र 41,45 और नक्शे की नकल के लिए 27 अक्टूबर को “आवेदन” किया।
आरोप है कि अभिलेखागार में पहले तो उन्हें “दो महीने का लंबा इंतजार दिखाया” गया और फिर तुरंत “दूसरा ऑफर दिया गया की 300 रुपये प्रति नकल दो” तो दो दिन में “कागज हाथ” में मिल जायेगा। मजबूरन कमलेश साहू को “चार नकल के लिए 1200 रुपये देने पड़े”। पैसा देने के बाद भी “पूरा काम नहीं” हुआ। “सिर्फ एक आकार पत्र की नकल थमाकर बाकी के लिए और पैसे का दबाव बनाया” जा रहा है !
यह कोई “पहला मामला नहीं” है। अभिलेखागार में रोजाना किसानों और आम लोगों से इसी तरह “नकल के नाम पर अवैध वसूली” की जा रही है। बिना पैसे के फाइल आगे ही नहीं बढ़ती। सरकार डिजिटल इंडिया की बात करती है, लेकिन यहां “कागजों का राज आज भी रिश्वत” से चल रहा है! जिला पंचायत सदस्य जैसे जनप्रतिनिधि के साथ जब यह हाल है,तो आम किसान का क्या होता होगा, अंदाजा लगाया जा सकता है। फिलहाल जिलाधिकारी ने “जांच का आश्वासन” दिया है। लेकिन विचारणीय यह है की “क्या इस नकद के तहलके पर लगाम लगेगी य़ा यह वसूली का खेल यूँ ही चलता” रहेगा !
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
