24.5 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम दीपा रंजन नें पढ़ाया विकास का पाठ : हिदायत दिया योजनाओं का न हो "बंटाधार"
उत्तर प्रदेश

डीएम दीपा रंजन नें पढ़ाया विकास का पाठ : हिदायत दिया योजनाओं का न हो “बंटाधार”

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम दीपा रंजन ने विकास खण्ड बिसण्डा में बैठक कर विकास का पाठ पढ़ाया। विकास में सबका ईमानदारी से सहभागिता पर जोर दिया। कहा कि विकास योजनाओं का बंटाधार हुआ तो सख्त कार्यवाई करेंगी। उन्होंने शासन द्वारा निर्धारित इंडीकेटर्स के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्योें की ग्राम प्रधानों के साथ समीक्षा की।

डीएम दीपा रंजन नें पढ़ाया विकास का पाठ : हिदायत दिया योजनाओं का न हो "बंटाधार"
DM Deepa Ranjan taught the lesson of development: Instructed that plans should not be “divided”.

डीएम ने विकास खण्ड के गाॅवों में स्वास्थ्य एवं कुपोषण, शिक्षा, वित्तीय एवं कौशल विकास, कृषि एवं पशु पालन आदि के निर्धारित मानकों के अनुसार प्रगति लाने के निर्देश दिये। सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों से कहा कि विशेष रूचि के साथ ग्राम प्रधान एवं जनप्रतिनिधियों से सहयोग लेकर विभागीय कार्यों को पूर्ण करायें। विकास खण्ड को प्रगति की ओर ले जायें।

डीएम दीपा रंजन नें पढ़ाया विकास का पाठ : हिदायत दिया योजनाओं का न हो "बंटाधार"
DM Deepa Ranjan taught the lesson of development: Instructed that plans should not be “divided”.

डीएम दीपा नें ग्राम प्रधानों से कहा कि इन कार्यों में अपना पूर्ण सहयोग दें। लोंगो को जागरूक करें। स्वास्थ्य के अन्तर्गत अपने-अपने गाॅवों की सभी गर्भवती महिलाओं की जांच कराने हेतु तथा बच्चों का टीकाकरण हेतु सब सेन्टर में भेजने की व्यवस्था करायें। प्राथमिक चिकित्सा अधिकारी को गर्भवती महिलाओं व कुपोषित बच्चों की सूची ग्राम प्रधानों को उपलब्ध करानें को कहा।

डीएम दीपा रंजन नें पढ़ाया विकास का पाठ : हिदायत दिया योजनाओं का न हो "बंटाधार"
DM Deepa Ranjan taught the lesson of development: Instructed that plans should not be “divided”.

जिलाधिकारी ने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में भाषा एवं गणित का ज्ञान तथा नियमित बच्चों को स्कूल भेजने के प्रति प्रेरित करनें की जरूरत बताई। उन्होंने उप निदेशक कृषि को बीज वितरण केन्द्रों से किसानों को फसल की उत्पादकता बढाये जाने हेतु बीज एवं फसल बीमा योजना के कैम्प लगाये जाने के निर्देश दिये। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को पशुओं का टीकाकरण शत्-प्रतिशत पूरा करने को कहा। खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि प्रतिमाह विकास खण्ड स्तर पर विधवा, वृद्धा, दिव्यांग पेंशन का कैम्प लगायें।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पीएम मोदी की जनसभा की कामयाबी के लिये विधायक प्रकाश नें झोंकी ताकत

City News Uttar Pradesh

सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को 20-20 साल की कारावास: नाबालिक को बनाया था हवस का शिकार

City News Uttar Pradesh

Banda : दफन शव अब खोलेगा अपनी मौत का असली रहस्य !

City News Uttar Pradesh

बांदा सदर से सपा टिकट : वैश्य एवं मुस्लिम में से हो सकते हैं प्रत्याशी ! …

City News Uttar Pradesh

प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों नें बाढ़ का किया निरीक्षण : अन्य विकास कार्य भी देखें

बांदा में ठेकेदार नें कर लिया खेल मैदान पर कब्जा, प्रशासन की उड़ाई खिल्ली”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़