32 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
अनूठे आयोजन से विधायक प्रकाश गदगद : कोलावल रायपुर समारोह का समापन
उत्तर प्रदेश

अनूठे आयोजन से विधायक प्रकाश गदगद : कोलावल रायपुर समारोह का समापन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। केन किनारे स्थित हनुमान धाम कोलावल रायपुर में चल रही पांच दिवसीय ग्राम विकास संकल्प यज्ञ का समापन जीवन एवं प्रकृति के सुधार संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक प्रकाश दिवेदी नें कोलावल रायपुर तक सड़क निर्माण की घोषणा के साथ विकास में पूरा सहयोग देने की घोषणा की। कहा कि यह अनूठा आयोजन जिले के लिये अनुकरणीय है।

अनूठे आयोजन से विधायक प्रकाश गदगद : कोलावल रायपुर समारोह का समापन
Unique event by MLA Prakash Gadgad: Kolaval Raipur ceremony concludes

जिले के गिरवां क्षेत्र इस गांव के सर्वांगीण विकास के लिए आयोजित अनूठे संकल्प यज्ञ में शिक्षाविदों, समाजसेवियों, कवि, कलाकारों, किसान और मजदूरों का भी अद्भुत संगम रहा। किसी ने दुष्यंत मुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया तो किसी ने विकास कार्यों में सहभागी बन अपना भरपूर योगदान देने का।

अनूठा आयोजन : सदविचारों के संकल्प के साथ कोलावल रायपुर विकास समारोह का समापन
Unique event: Kolaval Raipur Development Festival concludes with the resolution of good thoughts

इस अवसर पर समाज सेवा संस्थान के संस्थापक गोपाल भाई ने सर्वाधिक शिक्षित परिवार सर्वाधिक विश्व मुक्त उत्पादक, किसान, दुर्व्यवसन मुक्त नौजवान, उच्च शिक्षित बालिका, माता-पिता सेवक पुत्र, सर्वाधिक सुखी बहू, सर्वाधिक श्रेष्ठ सांस्कृतिक कीर्तन मंडल के पुरस्कारों की घोषणा की। कार्यक्रम का शुभारंभ कामदगिरि प्रथम द्वार के अधिकारी व डॉ मदन गोपाल दास ने हनुमान पूजन वृक्ष पूजन नदी पूजन गो पूजन से किया।

अनूठा आयोजन : सदविचारों के संकल्प के साथ कोलावल रायपुर विकास समारोह का समापन
Unique event: Kolaval Raipur Development Festival concludes with the resolution of good thoughts

उन्होंने कहा कि यह भूमि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की तपोस्थली है। जल, जंगल, पहाड़ यहां की सुंदरता है। अफसोस जताया कि पहाड़ तोड़े जा रहे हैं। नदिया समाप्त की जा रही हैं। यदि नदी और पहाड़ समाप्त हो जाएंगे तो जीवन संकट में आ जाएगा। जीवन की बर्बादी को रोकना है तो नदियों व पहाड़ों के अवैध खनन को रोकना होगा। राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता ने वीरांगनाओं केस और साहस को बताते हुए कहा कि यह धरती वीरांगनाओं की धरती है उनके सम्मान स्वाभिमान में मैं आंच नहीं आने दे दूंगी।

अनूठा आयोजन : सदविचारों के संकल्प के साथ कोलावल रायपुर विकास समारोह का समापन
Unique event: Kolaval Raipur Development Festival concludes with the resolution of good thoughts

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू ने ग्राम विकास संकल्प यज्ञ की सराहना की। कहा कि गांव के सिरहने से कल-कल करती बहती केन नदी की धार टूट रही है। पानी प्रदूषित हो गया है। नदी को स्वच्छ और निर्मल करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस क्षेत्र को पर्यटक के रूप में विकसित कर तमाम प्रकार के रोजगार अवसर सृजित किए जाएंगे। कविता के सशक्त हस्ताक्षर जवाहरलाल जलज नें काव्य रचना प्रस्तुत करते हुए कहा हमें अपने अंदर बसे हुए वासी को मारना पड़ेगा तभी हम अपने भाई का हक दे पाएंगे। संध्या झांसी बुंदेलखंडी लोकगीत प्रस्तुत किए।

अनूठा आयोजन : सदविचारों के संकल्प के साथ कोलावल रायपुर विकास समारोह का समापन
Unique event: Kolaval Raipur Development Festival concludes with the resolution of good thoughts

जहानाबाद के अयाज खान व सागर का होली गीत हुआ। रसखान प्रस्तुतियों की धूम रही। विमल तिवारी खिरिया अरविंद छिरोलिया कालिंजर, प्रमोद दीक्षित मलय, चित्रकूटके अर्चन ने अपने सामयिक विचार रखे। विद्या धाम समिति के मंत्री राजा भैया ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्रधान प्रतिनिधि राम मनोहर यादव ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर रामराज सदस्य जिला पंचायत सदस्य, विनोद सिंह, डॉक्टर चंद्रपाल, राम सिंह, नरेंद्र बाबू ,मीरा, अर्चना आदि की उल्लेखनीय उपस्थित रही।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राहुल गांधी प्रकरण पर बांदा कांग्रेस आगबबूला: राष्ट्रपति को संबोधित दिया ज्ञापन

डॉक्टर ने मरीज को पीटकर कक्ष से बाहर घसीटा, घटना सीसीटीवी में हुई कैद, डीएम ने जांच के दिए आदेश

आधार कार्ड बनवाना हो गया लोहे के चने चबाना: प्रशासन दे ध्यान

आयुक्त का चला ‘डंडा’ : अफसरों पर गिरी गाज, योजनाओं में ‘तेजी’ के कड़े निर्देश

City News Uttar Pradesh

तेज रफ्तार का कहर : डंपर की टक्कर से महिला की मौत, सड़क पार करते हुए हादसा

City News Uttar Pradesh

तहसीलदार समेत सात पर ‘धोखाधड़ी’ का मुकदमा: जमीन घोटाला में दोषी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़