City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

सड़क हादसे में पांच की गई जान: जिगरी दोस्त थे पांचों, मौत भी आई तो साथ, कोई बताए मौतों की खबर, कोई नहीं जुटा सका हिम्मत

 

बांदा। बांदा में मिर्जापुर-झांसी हाईवे पर हादसे का शिकार हुई कार पर सवार जिन पांच युवकों की मौत हुई है, वे सभी गहरे दोस्त थे। सभी मूलरूप से पुरानी बाजार स्थित कजियाना मोहल्ले के रहने वाले थे। हादसे में एक साथ पांच युवकों की मौत की खबर से मोहल्ले में मातम छा गया। लोग शोक में डूब गए।
मृतकों के घरों में पूरे दिन परिवार के लोग बिलखते रहे। रिश्तेदार दुखी परिजनों को सांत्वना देते रहे। कजियाना मोहल्ला निवासी आफताब के निकाह में शामिल होने के लिए उसका भांजा अल्तमस और पांच दोस्त कार में सवार होकर उरई जा रहे थे।
हादसे में अल्तमस, शमशुल, गुफरान समेत पांच लोगों की मौत हो गई। एक घायल हो गया। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मरने वाले सभी युवक गहरे दोस्त थे। किसी भी समारोह में अक्सर एक साथ ही जाया करते थे। मौज-मस्ती भी एक साथ करते थे।
हालांकि कई के परिजनों ने दूसरे स्थानों पर भी मकान बना लिए हैं, लेकिन युवक आपस में मिलते जुलते रहते थे। शनिवार को हुए हादसे में पांचों की एक साथ मौत पर सभी उनकी दोस्ती की चर्चाएं करते रहे। लोगों को कहते सुना गया कि पांचों मरते दम तक साथ रहे।
हादसे का शिकार हुआ गुफरान और शमशुल हाशमी का का परिवार वर्तमान में कर्वी के भैरो पागा मोहल्ला में रहता है। गुफरान के परिवार के लोग टायर में रबडिंग का काम करते हैं। गुफरान की मौत से पिता मुन्ना, मां मुन्नी और भाई रस्सनू व हाजी इलियास का रोकर बुरा हाल रहा।
उधर, सरकारी स्कूल के शिक्षक जैनुल आबदीन का बेटा शमशुल बांदा में पैरा मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। वह चार भाइयों मेें सबसे छोटा था। दो भाई जफर हाशमी व मिनहाज भैरोपागा में रहते हैं। तीसरा मुशर्रफ कजियाना मोहल्ले में रहता है। शमशुल रिश्ते में दूल्हे आफताब का भांजा था।
कोई बताए मौतों की खबर, कोई नहीं जुटा सका हिम्मत
चित्रकूट। घर के सभी पुरुष बरात गए थे। घर पर सिर्फ महिलाएं बची थीं। हादसा हुआ और सूचना मोहल्ले के लोगों तक पहुंची तो कोई भी मौतों का समाचार देने की हिम्मत नहीं जुटा सका। इस वजह से मृतकों के घर में बहुत देर तक किसी को कुछ पता ही नहीं चला। पूरे मोहल्ले का माहौल बदलता देख महिलाएं सनकीं तब एक एक कर सभी को हादसे की जानकारी दी गई। देखते ही देखते कई घरों से चीखें उठने लगीं।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ठंड में गर्मी का अहसास, बुंदेलखंड में बढ़ जाएगी फसलों की प्यास

City News Uttar Pradesh

Banda : गेहूँ खरीद, नो दिन चले अढ़ाई कोस, 20 दिन में 4240 क्विंटल खरीद …

भाजपा का सम्मेलन: मोदी-योगी सरकार की गिनाईं उपलब्धियां, संगठन विस्तार पर मंथन

रानी दुर्गावती कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक नें मचा दी धूम : दर्शक गये झूम

डीएम दुर्गा शक्ति के पति आईएएस अभिषेक नें दिया इस्तीफा: फिल्म या राजनीति में जाने की चर्चा !

City News Uttar Pradesh

यूपी टीईटी परीक्षा कार्यक्रम जारी: 23 जनवरी को होगी परीक्षा, 25 फरवरी को परिणाम होंगे जारी,

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़