City News Uttar Pradesh
अंकित गुप्ता शिक्षा क्षेत्र में रचेंगे इतिहास: पचास लाख से पालिका विद्यालय का कायाकल्प
उत्तर प्रदेश

अंकित गुप्ता शिक्षा क्षेत्र में रचेंगे इतिहास: पचास लाख से पालिका विद्यालय का कायाकल्प

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर पालिका बांदा ‘शिक्षा के क्षेत्र’ में नया इतिहास रचने की तैयारी में है। पालिका अध्यक्ष मालती बासू के प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने बताया कि नगर में शिक्षा का स्तर ऊँचा उठाने और सुविधाओं का विस्तार करने के लिए नगर पालिका बड़े स्तर पर काम कर रही है। आने वाले कुछ महीनों में न केवल बालिका इंटर कॉलेज की चमक लौटेगी बल्कि शहर को एक नई डिजिटल लाइब्रेरी और नया प्राथमिक विद्यालय भी मिलेगा।

अंकित गुप्ता शिक्षा क्षेत्र में रचेंगे इतिहास: पचास लाख से पालिका विद्यालय का कायाकल्प

अंकित गुप्ता ने एक विशेष भेंट वार्ता में बताया कि नगर पालिका द्वारा संचालित बालिका कॉलेज, जो इस समय हाई स्कूल तक मान्यता प्राप्त है, उसे इंटर तक मान्यता दिलाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि “अगले शैक्षणिक सत्र से इस बालिका विद्यालय में इंटरमीडिएट कक्षाएं भी शुरू होंगी।” उन्होंने बताया कि विद्यालय के कायाकल्प के लिए नगर पालिका ने 50 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं, जिसकी मंजूरी पिछली बोर्ड बैठक में मिल चुकी है। इस धनराशि से विद्यालय भवन, फर्नीचर, कक्षाओं की मरम्मत और बुनियादी सुविधाओं को आधुनिक स्वरूप में बदला जाएगा।

अंकित गुप्ता शिक्षा क्षेत्र में रचेंगे इतिहास: पचास लाख से पालिका विद्यालय का कायाकल्प

अंकित गुप्ता ने बताया कि वार्ड नंबर 15 स्थित चौंसठ जोगनी मंदिर, खाईपार मोहल्ला क्षेत्र में कोई भी प्राथमिक या जूनियर हाई स्कूल नहीं है। इस कारण स्थानीय बच्चों को दूर-दूर तक जाकर पढ़ाई करनी पड़ती है। पालिका ने इस क्षेत्र में एक नया प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। इसके लिए पुरानी मंडी वाली जमीन को चिह्नित किया गया है और शीघ्र ही भूमि पूजन कराया जाएगा।

जिला पुस्तकालय खस्ता हाल : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी नें उठाये सवाल

पालिका प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने बताया कि जीआईसी के पास स्थित राजकीय लाइब्रेरी को डिजिटल लाइब्रेरी में तब्दील किया जाएगा। इसके लिए 9.5 लाख रुपये की धनराशि नगर पालिका से स्वीकृत कर जिलाधिकारी के पास फाइल भेजी गई है। इस पहल से शहर के विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल लर्निंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि डीएम जे. रिभा द्वारा पांच करोड़ रुपये की लागत से नागरी प्रचारिणी पुस्तकालय के कायाकल्प का कार्य कराया जा रहा है, जो नगर की बौद्धिक व शैक्षणिक पहचान को नया आयाम देगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : रोडवेजकर्मियों को दस फीसदी डीए की मंजूरी, प्रमुख सचिव ने दिए निर्देश, 21 जुलाई से मिलेगा 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता

बांदा में गर्मी ने 52 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, इंसान के अलावा फसल, जानवर पर भी खतरा !

City News Uttar Pradesh

बसपा सुप्रीमों मायावती का कड़ा प्रहार : कहा- कांग्रेस जबर्दस्त जातिवादी, सपा गुंडों की पार्टी और भाजपा ब्राह्मण विरोधी

विधायक प्रकाश नें शहर में “मेरी माटी मेरा देश” का फूंका विगुल: कार्यक्रम बना जन आकर्षण

City News Uttar Pradesh

मनरेगा पर महायुद्ध: कांग्रेस ने ‘फूंका’ सरकार के खिलाफ ‘आंदोलन’ का ‘बिगुल’

City News Uttar Pradesh

रिश्वत लेते प्रभारी चिकित्सा अधिकारी का वीडियो हुआ वायरल, सीएमओं ने जांच के लिए गठित की टीम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़