25.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश का प्रयास : स्वास्थ, ऊर्जा, नगर एवं खेल में होगा विशेष विकास
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश का प्रयास : स्वास्थ, ऊर्जा, नगर एवं खेल में होगा विशेष विकास

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सदर क्षेत्र के विधायक प्रकाश द्विवेदी के अथक प्रयासों से बांदा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं और नगरीय विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य, बिजली और खेल सुविधाओं जैसे अहम मुद्दों को लेकर विधायक ने लखनऊ में प्रदेश के शीर्ष मंत्रियों से मुलाकात की और जिले के विकास के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की।

विधायक प्रकाश का प्रयास : स्वास्थ, ऊर्जा, नगर एवं खेल में होगा विशेष विकास

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से भेंट कर बांदा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में न्यूरोलॉजिस्ट (मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ) की नियुक्ति और स्टाफ की कमी को दूर करने की मांग की। साथ ही, मेडिकल सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए जरूरी उपकरण और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। विधायक ने कहा, “स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हमारी प्राथमिकता है। स्टाफ की कमी और विशेषज्ञ डॉक्टरों की अनुपस्थिति से जनता को जो परेशानियां हो रही हैं, उन्हें दूर किया जाएगा।”

विधायक प्रकाश का प्रयास : स्वास्थ, ऊर्जा, नगर एवं खेल में होगा विशेष विकास

बिजली और नगरीय विकास की दिशा में भी विधायक प्रकाश ने बड़ा कदम उठाया। उन्होंने ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा से मुलाकात कर बांदा को महानगर के रूप में विकसित करने का पुनः प्रस्ताव दिया। प्रस्ताव में जिले की सड़कें, सार्वजनिक परिवहन, स्ट्रीट लाइट्स और अन्य बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने की योजना शामिल है। बिजली आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

विधायक प्रकाश का प्रयास : स्वास्थ, ऊर्जा, नगर एवं खेल में होगा विशेष विकास

युवाओं और खेल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र में खेल के मैदान, सुविधाएं और प्रशिक्षण केंद्र विकसित करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि “युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए खेल सुविधाओं का विस्तार जरूरी है।” इन बैठकों में विधायक के साथ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडे भी मौजूद रहे।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महिला जज से छेड़खानी का मामला: सिविल जज ने अधिवक्ता मोहम्मद हारून के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, आरोपी पीछा करने के साथ करता था भद्दे कमेंट

हार्पर क्लब चुनाव : सचिव एवं क्रीडा सचिव पर क्रमशः मनीष एवं रामेंद्र शर्मा का कब्जा

City News Uttar Pradesh

वर्षों पुरानी ‘विरासत’ को ‘नया जीवन’ : पांच करोड़ से तैयार हो रही ‘आधुनिक लाइब्रेरी’

City News Uttar Pradesh

जेबकतरों का तांडव : बीमा अभिकर्ता व राजस्व निरीक्षक को लगा दिया चूना

City News Uttar Pradesh

ट्यूबवेल बंद, फसल चौपट: डीडीसी अरुण पटेल का बिजली विभाग को अल्टीमेटम, सात दिन में ‘वोल्टेज ठीक’ करो वरना ‘आंदोलन’

City News Uttar Pradesh Desk

साथी यूपी की उत्पत्ति का जानें हाल : सरकारी धन से कैसे हो गये मालामाल ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़