27.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
पुरानी पेंशन की टेंशन में दिया धरना, की नारेबाजी
उत्तर प्रदेश

पुरानी पेंशन की टेंशन में दिया धरना, की नारेबाजी …

 

– शिक्षक-कर्मचारी बोले-पुरानी पेंशन उनका हक
– धरना-प्रदर्शन में शामिल रहे विभिन्न संगठन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पुरानी पेंशन बहाली सहित 21 सूत्री मांगों के समर्थन में कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी व पेंशनर्स अधिकार मंच के बैनर तले शिक्षकों व कर्मचारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में धरना दिया। पैदल मार्च करते हुए कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन उनका हक है। जिसे वह हर हाल में लेकर रहेंगे। पुरानी पेंशन के लिए आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। साथ ही अगले माह 30 नवंबर को लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय रैली में भागीदारी का आह्वान किया गया।


पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी व पेंशनर्स अधिकार मंच के बैनर तले अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी और महासचिव विनोद कुमार की अगुवाई में सभी कर्मचारी, शिक्षक और अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के बाहर धरना दिया। बड़ी संख्या में जुटे अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों ने यहां से नई पेंशन योजना के खिलाफ धरना देकर विरोध-प्रदर्शन किया। धरना के दौरान पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। विभिन्न विभागों के सैकड़ों कर्मचारियों समेत महिला कर्मचारियों की भागीदारी रही। मंच पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट केशवनाथ गुप्ता को सौंपा।

पुरानी पेंशन की टेंशन में दिया धरना, की नारेबाजी

इसमें कहा है कि शिक्षकों व कर्मचारियों को दी जाने वाली सामाजिक सुरक्षा पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को समाप्त कर बाजार आधारित नवीन पेंशन योजना (एनपीएस) लागू कर दी गई है। नई पेंशन स्कीम शिक्षको और कर्मचारियों के हित में नहीं है। केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों का पैसा प्राइवेट कंपनियों में जमा हो रहा है। इसका न तो भविष्य है और न ही गारंटी व सुरक्षा। यह व्यवस्था अन्यायपूर्ण और विभेदकारी है। पेंशन हमारा अधिकार है और पुरानी पेंशन बहाल होने तक हम संघर्ष करते रहेंगे। पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग की। पद यात्रा में शामिल कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग दोहराई। साथ ही पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर 30 नवंबर को लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय रैली में एकजुटता के साथ भागादारी का आह्वान किया।


पुरानी पेंशन बहाली को आयोजित विरोध-प्रदर्शन में प्राथमिक शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षामित्र संघ समेत राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से संबद्ध उत्तर प्रदेश मिनीस्ट्रियल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ, आईटीआई संघ, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, विकास भवन संघ समेत एक दर्जन से ज्यादा शिक्षक, कर्मचारियों, अधिकारियों ने पेंशनर्स अधिकार मंच के बैनर तले भागीदारी की। मंडल अध्यक्ष मेजर मिथलेश पांडेय, जीवनराम नायक, प्रमोद द्विवेदी, रामकृष्ण त्रिपाठी, राजेश तिवारी, देशराज सिंह, पुरुषोत्तम गुप्ता, प्रजीत सिंह, जय किशोर दीक्षित, राधेश्याम यादव, नारायण दास गुप्त, दिनेश वर्मा, विनय प्रताप सिंह, सुनील वर्मा, आशुतोष गौतम, चंद्रशेखर त्रिपाठी, राजेश यादव, संतोष सविता, राजवीर सिंह, केपी सिंह, राजेश तिवारी, छोटेबाबू प्रजापति, हरवंश श्रीवास्तव, इंद्रजीत निषाद, जोगेंदर सिंह, विवेक यादव, शिवरतन प्रजापति, विवेक यादव, अजय गुप्ता, सुघर सिंह, रामसुफल कश्यप, रमाशंकर यादव, नरेंद्र सोनी, सुशील मिश्र, अशोक अग्निहोत्री, राजेंद्र श्रीवास्तव, सुधीर श्रीमाली, अंजना अवस्थी, सुनीता प्रजापति, रजनी जैन, पूनम यादव, निकहत रशीद, नंदिता चैहन, अकील सिद्दीकी आदि शामिल रहे।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

साइबर ठगी का बड़ा खेल: कृषि विवि के ‘वैज्ञानिक’ के खाते से ‘जालसाजों’ ने उड़ाए 12.44 लाख

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा का प्रशानिक कमाल: समाधान दिवस पर फरीयादियों में संतोष की मुस्कान

City News Uttar Pradesh

बालू खदानें : संचालकों का धर्म कांटा में भी खेल, गजब है ताल-मेल !

City News Uttar Pradesh

कोविड और मंडलीय अस्पतालों की दुरुस्त रखें व्यवस्थाएं: डीएम अनुराग पटेल

मंत्री रामकेश बोले: हर घर नल योजना नें लाखों लोगों की बदल दी है जिंदगी

विधायक एंव सपा प्रत्याशी बृजेश के गांव में “गूंजा जयराम” बजे ढोल नगाड़े

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़