City News Uttar Pradesh
- आंदोलन से कमतर नहीं है रात्रिकालीन सफाई अभियान
उत्तर प्रदेश

आयुक्त के निर्देश : रात्रिकालीन सफाई का अधिकारी करें निरीक्षण

 

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि रात्रि कालीन सफाई कार्य का सभी संम्बन्धित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने नगर पालिका व नगर पंचायतों में निरीक्षण किया गया। आयुक्त ने मण्डल के अन्य जनपदों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वह भी रात्रि कालीन सफाई कार्य का लगातार निरीक्षण कराएं। मण्डल के सभी नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के लिए और जनमानस के व्यवहार परिवर्तन, स्वच्छता के महत्व को रेखाकिंत करते हुए सफाई अभियान को एक आन्दोलन के रूप में संचालित किया जा रहा है। सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए मण्डल के सभी नगर निकायों में रात्रि कालीन सफाई कराई जा रही है।

- आंदोलन से कमतर नहीं है रात्रिकालीन सफाई अभियान
Commissioner’s instructions: Inspection of the officer of night cleaning

सफाई कार्य के निरीक्षण के लिए आयुक्त ने जनपद में प्रत्येक नगर पालिका व नगर पंचायत में अधिकारी नामित किये गये थे। आयुक्त के निर्देश पर नगर पालिका परिषद बांदा में संयुक्त विकास आयुक्त रमेशचन्द्र पाण्डेय, ज्वाइंट मजिस्टेªट, प्रशासक नगर पालिका बांदा सुधीर कुमार तथा उप निदेशक सूचना भूपेन्द्र सिंह यादव ने संयुक्त रूप से रात्रि कालीन सफाई कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद के सभी प्रमुख मार्गों पर सफाई होती हुई पाई गई। सफाई गाडी के माध्यम से कूडा भी इकट्ठा किया जा रहा था। इसके साथ ही सफाई गाडी के माध्यम से यह प्रचार-प्रसार किया जा रहा था कि लोग कूडा सड़क पर न फेंकें। संयुक्त विकास आयुक्त श्री पाण्डेय ने निरीक्षण के दौरान मिले लोंगो से सफाई कार्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। ज्वाइंट मजिस्टेªट सुधीर कुमार ने शहर के दुकानदारों से अपील की है कि वह कूडा सड़क पर न फेंकें। सफाई कर्मचारी व नगर पालिका की गाडी को ही कूड़ा दें।

उन्होंने कहा कि कूडा सड़क पर फेंकने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। नगर पालिका परिषद अतर्रा में अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी तथा उपायुक्त आबकारी द्वारा सफाई कार्य का निरीक्षण किया गया। नगर पंचायत मटौंध में उपायुक्त श्रम तथा उपनिदेशक उद्यान, नगर पंचायत नरैनी में सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन तथा जिला विकास अधिकारी, नगर पंचायत बिसण्डा में संयुक्त निदेशक कृषि तथा महा प्रबन्धक जल संस्थान, नगर पंचायत ओरन में अपर आयुक्त प्रशासन विनोद कुमार गौड़ तथा उप निदेशक समाज कल्याण, नगर पंचायत बबेरू में मुख्य विकास अधिकारी तथा उप निदेशक पंचायत, नगर पंचायत तिन्दवारी में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे तथा उप महानिरीक्षक स्टाम्प द्वारा सफाई कार्य का निरीक्षण किया गया।

 

आयुक्त ने मण्डल के नागरिकों से अपील की है कि वह मण्डल के सभी नगर निकायों को साफ, स्वच्छ और सुन्दर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें, जिससे मण्डल के नगर निकायों की एक अलग पहचान बन सके और बीमारियों पर नियंत्रण किया जा सके। श्री सिंह ने कहा कि पालीथिन का प्रयोग प्रतिबन्धित है। इसलिए लोग सामान लाने के लिए पालीथिन का प्रयोग न करें। बल्कि झोला घर से लेकर बाजार जाएं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ओवरलोडिंग पर बांदा प्रशासन का चला चाबुक : 171 ओवरलोड वाहनों को सीज़ कर, किया डेढ़ करोड़ का जुर्माना

उत्तर प्रदेश में अब तलाकशुदा बेटी भी फैमिली पेंशन की होगी हकदार, योगी सरकार ने जारी किया शासनादेश

गजब हादसा : पैंतालिस घरों में बिजली नें ढाया कहर, एक की मौत, 12 आहत

नशेबाज युवक ने बांदा पुलिस पर किया हमला, यूपी 112 के कर्मी को डंडों से पीटा

City News Uttar Pradesh

एक जुलाई से बदल जायेंगे कानून : हत्या में अब 302 नहीं 101 धारा होगी प्रभावी

बांदा : तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई रिक्शा पलटने से चालक की मौत, सब्जी लेकर जा रहा था बाजार

ब्रेकिंग न्यूज़