City News Uttar Pradesh
किसानों की बल्ले-बल्ले : हवाई सहयोग से लहलहायेगी अब मंडल की खेती किसानी !
उत्तर प्रदेश

किसानों की बल्ले-बल्ले : हवाई सहयोग से लहलहायेगी अब मंडल की खेती किसानी !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडल में खेती के लिये हवाई सहयोग का प्लान बन गया हैं। ड्रोन आकाश से कीटनाशक दवाये छिड़केगा। खेती को लहलहाती देख किसान आनंदित होगा। उपज निरोगी हो खिलखिलायेगी।

किसानों की बल्ले-बल्ले : हवाई सहयोग से लहलहायेगी अब मंडल की खेती किसानी !

आपको बता दें कि ड्रोन से खेतों में दवा और यूरिया का छिड़काव किया जाएगा। इसके लिए प्लान शासन को भेजा गया है। चित्रकूट धाम मंडल की 174 सहकारी समितियों को कामन सर्विस सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन समितियों से किसानों को किराये पर ड्रोन की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। मंडल में कुल 24 ब्लॉक व 13 तहसीलें हैं। यदि तहसील और ब्लॉक वार एक-एक ड्रोन मिला तो अगस्त माह में कुल 37 ड्रोन मिल जाएंगे। एक ड्रोन 20 लीटर लेकर उड़ सकता है।

किसानों की बल्ले-बल्ले : हवाई सहयोग से लहलहायेगी अब मंडल की खेती किसानी !

बुंदेलखंड में किसान अभी पीठ वाली मशीन से करीब आठ घंटे में ढाई से तीन एकड़ फसल पर दवा का छिड़काव करते हैं। इसमें प्रति एकड़ 1600 से 1800 रुपये की लागत आती है। अब किसान एक ड्रोन से इतने ही समय में 28 से 30 एकड़ फसल में नैनो यूरिया, कीटनाशक दवाओं के साथ अन्य रासायनिक खाद का छिड़काव आसानी से कर सकेंगे। इसमें लागत प्रति एकड़ 750 से 800 रुपये के बीच आएगी। यानी ड्रोन से किसानों को 50 फीसदी से अधिक धन की बचत होगी। वहीं, समय भी कम लगेगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

UP Unlock : यूपी में वीकेंड लॉकडाउन के साथ 5 दिन खुलेंगी दुकानें, लखनऊ सहित 20 जिलों में जारी रहेगा कोरोना कर्फ्यू …

स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान: रामचरितमानस को बताया बकवास, बोले- पुस्तक पर लगना चाहिए प्रतिबंध

City News Uttar Pradesh

बिजली का ‘काला’ सच: कागज़ों में करोड़ों, धरातल पर अंधेरा, दो नये ‘फीडर’ भी बेअसर

City News Uttar Pradesh

शिक्षा में ‘भ्रष्टाचार’ का संस्कृत पाठ: कागजों पर चलता विद्यालय बना सरकारी फर्जीवाड़े का अड्डा।

City News Uttar Pradesh

बांदा : जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील की “बहार”कहीं बनें न “पतझड़” ! …

डान मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ी, कड़ी सुरक्षा के साथ मेडिकल कालेज में भर्ती

ब्रेकिंग न्यूज़