City News Uttar Pradesh
दलितों पर जुल्म के खिलाफ सपा की हुंकार: विधायक विशंभर का सत्तापक्ष पर सीधा हमला
उत्तर प्रदेश

दलितों पर जुल्म के खिलाफ सपा की हुंकार: विधायक विशंभर का सत्तापक्ष पर सीधा हमला

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। उत्तर प्रदेश सरकार पर ‘दलित विरोधी नीति’ अपनाने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी ने बुधवार को बांदा में जोरदार प्रदर्शन किया। विधायक विशम्भर यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में आक्रोश व्यक्त करते हुए धरना दिया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

दलितों पर जुल्म के खिलाफ सपा की हुंकार: विधायक विशंभर का सत्तापक्ष पर सीधा हमला

इस दौरान धरने को संबोधित करते हुए विधायक विशम्भर यादव ने कहा कि आज जो हालात हैं, वे लोकतंत्र पर कलंक हैं। जब तक दलितों, पिछड़ों और वंचितों को न्याय नहीं मिलेगा, समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठेगी। हमारी लड़ाई संविधान बचाने की भी है।

दलितों पर जुल्म के खिलाफ सपा की हुंकार: विधायक विशंभर का सत्तापक्ष पर सीधा हमला

जिला अध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा ने कहा, “प्रदेश में दलितों को निशाना बनाया जा रहा है। संविधान में बराबरी का अधिकार सिर्फ किताबों तक सीमित रह गया है। भाजपा सरकार की नीयत में खोट है और उसका रवैया दलित विरोधी है।” धरने में पूर्व जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, नगर अध्यक्ष सहित तमाम वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार में दलित समाज पर हमले बढ़े हैं और पुलिस-प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

दलितों पर जुल्म के खिलाफ सपा की हुंकार: विधायक विशंभर का सत्तापक्ष पर सीधा हमला

ज्ञापन में राष्ट्रपति से मांग की गई है कि प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली की जांच कर दोषियों को दंडित किया जाए। सपा नेताओं ने यह भी चेतावनी दी कि अगर जल्द ही दलित उत्पीड़न पर रोक नहीं लगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो पार्टी पूरे प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन छेड़ेगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बिजली चोरों के उड़े होश : विद्युत एवं विजिलेंस टीम नें डाला छापा

City News Uttar Pradesh

डीएम जे.रीभा नें किया गेंहू खरीद केन्द्र का निरीक्षण: तेज़ी लाने के सख्त निर्देश

भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्य समिति मंजूरी के साथ घोषित …

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का दिया मंत्र

यूपी : त्योहारों को देखते हुए 31 अक्तूबर तक पुलिसकर्मियों के अवकाश रद, डीजीपी ने जारी किए आदेश

City News Uttar Pradesh

पालिका में अंकित बासू की ईमानदारी से हड़कंप: ठेकेदार करा रहे अनर्गल शिकायतें

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़