- विनोद मिश्रा
बांदा। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने अधिकारियों के साथ हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर बैठक की। सभी को भारतीय ध्वज के नियमों के बारे में बताया। कहा कि उतारने के बाद इसे फेंके नहीं। इसे सम्मान के साथ होल्ड कर रखें। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित जिला युवा कल्याण अधिकारी सहित दो का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया।

कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को बैठक में जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने सभी से अपील की है कि अपने-अपने स्तर से दो-दो तिरंगा झंडा बनवाएं। एक अपने घर में लगाएं तथा दूसरा तिरंगा दान करें।

झंडा तैयार करने के लिए उसका आकार आयताकार जिसकी लंबाई एवं चौडाई का अनुपात 3.2 हो। झंडा तीन रंगों में सबसे ऊपर केसरिया, बीच में सफेद तथा नीचे हरे रंग का बनाया जाएगा। सफेद पट्टी में 24 तीलियों वाले अशोक चक्र को बाद में प्रिंट कराया जाना चाहिए।

प्रत्येक नागरिक को अपने आवास व स्कूल तथा सरकारी कार्यालयों में झंडा सम्मान के साथ झंडा संहिता का अनुपालन करते हुए फहराना व लगाना है। 11 से 17 अगस्त तक निजी आवासों एवं प्रतिष्ठानों पर लगाए जाने वाले झंडों को उक्त समयावधि के बाद आदर भाव के साथ उतारकर सुरक्षित रखा जाएगा। झंडा उतारने के बाद फेंके नहीं, बल्कि ससम्मान के साथ होल्ड करके रखें। आधा झुका, फटा या कटा झंडा न लगाएं।

कहा कि सरकारी दफ्तरों व शैक्षणिक संस्थानों, व्यवसायिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों, रेस्टोरेंट, शापिंग कांपेलक्स, टोल प्लाजा, पुलिस चैकी, थाना में जरूर झंडा फहराएं। परिवहन निगम की बसें, निजी बसें, ट्रकों एवं अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों तथा सरकारी वाहनों में हर-घर तिरंगा कार्यक्रम का संदेश स्टीकर के माध्यम से पहुंचाया जाए। उन्होंने अनुपस्थित जिला समन्वयक नेहरू युवा केंद्र व जिला युवा कल्याण अधिकारी बृजेंद्र कुमार का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
