City News Uttar Pradesh
बांदा में बिजली का 'काल': घंटों अंधेरे में तड़पता रहा शहर, पावर हाउस बर्स्ट, विभाग लापता !
उत्तर प्रदेश

बांदा में बिजली का ‘काल’: घंटों अंधेरे में तड़पता रहा शहर, पावर हाउस बर्स्ट, विभाग लापता !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “हाय रे बिजली” गुरुवार की रात शहरवासियों की जुबान पर बस यही आह निकल रही थी। रात 10 बजे से शुरू हुआ अंधेरा शुक्रवार की सुबह तक लोगों की आंखों की नींद और शरीर की ताकत दोनों लूट ले गया। आधे शहर में बारह घंटे तक बिजली गुल रही और बिजली विभाग के अफसरों के मोबाइल भी ‘स्विच ऑफ’ हो गए।

बांदा में बिजली का 'काल': घंटों अंधेरे में तड़पता रहा शहर, पावर हाउस बर्स्ट, विभाग लापता !

जानकारी के अनुसार, चिल्ला पावर हाउस की सिटी लोड के चलते बर्स्ट हो गई, जिससे पूरे शहर की विद्युत आपूर्ति ताश के पत्तों की तरह ढह गई। खासकर बांबेश्वर, पीलीकोठी, स्टेशन रोड, बलखंडी नाका जैसे क्षेत्रों में रात भर हाहाकार मचा रहा। बुजुर्ग, बच्चे और बीमार मरीज पसीने में लथपथ करवटें बदलते रहे। जब नागरिकों ने राहत की उम्मीद में बिजली विभाग के नंबरों पर कॉल करना शुरू किया, तो जवाब मिला “स्विच ऑफ”। यानी विभाग ने न केवल बिजली गुल की, बल्कि अपनी जवाबदेही भी। सुबह तक शिकायतें दर्ज होती रहीं, सीएम हेल्पलाइन पर भी ऑनलाइन कंप्लेंट हुई, लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिला।

बांदा में बिजली का 'काल': घंटों अंधेरे में तड़पता रहा शहर, पावर हाउस बर्स्ट, विभाग लापता !

शहर में औसतन 15 घंटे बिजली मिल रही है, जबकि ग्रामीण इलाकों में यह घटकर 8 घंटे तक सीमित हो गई है। दिन में उमस और रात में अंधेरे ने जनजीवन को अस्थिर और बेहाल बना दिया है। स्कूल जाने वाले बच्चों, वृद्धों और छोटे दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिशासी अभियंता नगरीय, राजीव रंजन का कहना है “गर्मी में लोड बढ़ रहा है। तार और ट्रांसफॉर्मर फेल हो रहे हैं। दो-तीन दिन में बारिश होगी तो सब कुछ ठीक हो जाएगा।” अब सवाल ये है कि क्या बांदा की जनता को बिजली के भरोसे नहीं, बारिश के भरोसे जीना पड़ेगा?

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सपा की पीडीए यात्रा की “असफलता” ने खोली पोल: नेताओं के चेहरे पर छाई मायूसी

City News Uttar Pradesh

मुख़्तार अंसारी को सुपीरियर सुविधा बंद से जेल में अफरा -तफरी: डीएम का निरीक्षण शीघ्र !

City News Uttar Pradesh

बड़ा हादसा दहला दिल : ट्रैक्टर से दबकर दो की मौत, तीन गंभीर घायल

City News Uttar Pradesh

सदर प्रत्याशी प्रकाश दिवेदी नें चुनावी रणनीति, बना दी अभेद्य दुर्ग !

City News Uttar Pradesh

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ‘सपा’ में होंगे शामिल: औऱ मजबूत होगा ‘मुस्लिम वोट बैंक’ का गणित !

City News Uttar Pradesh

कोहरे और गलन से बढ़ गया चित्रकूट मंडल का रिकार्ड तापमान, नहीं निकला सूरज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़