
- विनोद मिश्रा
बांदा। ज्येष्ठ माह के पावन तृतीय बड़े मंगल पर शहर के बाबूलाल चौराहे पर आस्था का विशाल समुंदर उमड़ पड़ा। नगर पालिका प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने इस शुभ अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन कर न सिर्फ जनसेवा का संदेश दिया,बल्कि राजनीति और धर्म की एक नई परिभाषा भी गढ़ दी।

भंडारे के आयोजन में शहर की प्रमुख हस्तियों की भी सहभागिता रही। भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने स्वयं प्रसाद वितरण कर आयोजन को गरिमा प्रदान की। वहीं, भाजपा नेता और समाजसेवी अमित सेठ ‘भोलू’ की भी उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक प्रभावशाली बना दिया। अंकित गुप्ता, जो अपनी राजनीतिक सक्रियता के साथ-साथ धार्मिक आयोजनों में भी विशेष रुचि रखते हैं, उन्होंने भंडारे में पूरी तन्मयता से भाग लेते हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

उनकी यह पहल शहर में राजनीति से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता का उदाहरण बन गई। इस मंगलमय अवसर पर हनुमान जी महाराज से शहरवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक चेतना और भाईचारे को सशक्त करते हैं। वहीं, स्थानीय नागरिकों ने अंकित गुप्ता के इस जनसेवी पहल की सराहना करते हुए इसे “जनप्रतिनिधि धर्म” का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
