City News Uttar Pradesh
सीएम योगी का बड़ा एक्शन: राजस्व मामलों की लापरवाही पर सात मंडलायुक्त से मांगा जवाब, सात जिलाधिकारी किए गए तलब
उत्तर प्रदेश

एक्शन में योगी सरकार : 29 मुख्य चिकित्सा अधिकारियों एवं चिकित्सा अधीक्षकों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं महानिदेशालय

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

उत्तर प्रदेश के 29 मुख्य चिकित्सा अधिकारियों एवं चिकित्सा अधीक्षकों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए महानिदेशालय ने शासन को पत्र भेज दिया है। इन पर स्थानांतरण के संबंध में गलत सूचना देने का आरोप है।
प्रदेश में स्थानांतरण से संबंधित जिलों से आई सूचना में दो तरह की गड़बड़ियां पाई गई हैं। अधिकारियों ने आयुष व दंत चिकित्सकों की गलत जानकारी दी। लेवल-एक, लेवल-दो, लेवल-तीन के डॉक्टरों की सूचना लेवल-एक के डॉक्टर के रूप में दी गई। ऐसे में स्थानांतरण प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई। इतना ही नहीं 48 डॉक्टरों के तबादले रद्द करने पड़े हैं। इस पूरे मामले में निदेशक (प्रशासन) डॉ. राजा गणपति ने 29 सीएमओ व सीएमए को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा।

एक्शन में योगी सरकार : 29 मुख्य चिकित्सा अधिकारियों एवं चिकित्सा अधीक्षकों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं महानिदेशालय
Yogi government in action: The sword of action hangs on 29 CMOs and CMS, Directorate General not satisfied with the explanation

सभी सीएमओ व सीएमएस ने जवाब भेजा कि उन्होंने सिर्फ हस्ताक्षर किए हैं। सूचना रिपोर्ट लिपिकों ने बनाई थी। गड़बड़ी के लिए संबंधित कर्मचारी दोषी हैं, लेकिन निदेशक (प्रशासन) ने इस जवाब को गलत ठहराया है। उनका कहना है कि जिले में सीएमओ और अस्पताल में सीएमएस नोडल प्रभारी हता है। ऐसे में किसी भी गलत सूचना के लिए वह भी जिम्मेदार है। ऐसे में महानिदेशालय ने सभी 29 सीएमओ व सीएमएस को गलत सूचना देने के लिए दोषी करार देते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी है।
क्या था मामला
प्रदेश में डॉक्टरों के साथ नर्सिंग, पैरामेडिकल एवं अन्य संवर्ग के कर्मचारियों के संबंध में महानिदेशालय ने मुख्य चिकित्साधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से सूचना मांगी थी। इसी सूचना के आधार पर स्थानांतरण किए गए। ऐसे में कई तबादले शासन की ओर से निर्धारित स्थानांतरण नीति के खिलाफ हो गए हैं। पूरे मामले को लेकर पांच सदस्यीय कमेटी गठित की। इस कमेटी की पड़ताल में यह बात सामने आई कि जिले स्तर से भेजी गई सूचनाएं गलत थीं, जिसकी वजह से स्थानांतरण पॉलिसी का पालन नहीं हो पाया। इस पर सभी सीएमओ व सीएमएस को नोटिस जारी किया गया था।


– इन जिलों के अधिकारियों को नोटिस जारी

सीएमएस लोकबंधु अस्पताल लखनऊ, सीएमएस एसएसपीजी अस्पताल वाराणसी, सीएमएस मंडलीय अस्पताल आजमगढ़, सीएमओ अमेठी, सीएमओ सीतापुर, सीएमओ बरेली, सीएमओ आजमगढ़, सीएमओ मुरादाबाद, सीएमओ अलीगढ़, सीएमओ कानपुर देहात, सीएमओ संत कबीर नगर, सीएमओ वाराणसी, सीएमओ आगरा, सीएमओ कुशीनगर, सीएमओ हाथरस, सीएमओ गौतमबुद्ध नगर, सीएमएस राजकीय जिला संयुक्त चिकित्सालय गौतमबुद्ध नगर, सीएमओ बस्ती, सीएमओ रायबरेली, पंडित कमला पति त्रिपाठी अस्पताल चंदौली के सीएमएस, सीएमओ उन्नाव,सीएमओ मऊ,  एमएमजी जिला चिकित्सालय गाजियाबाद के सीएमएस, सीएमओ भदोही, सीएमओ अयोध्या सीएमओ मेरठ, सीएमओ प्रतापगढ़, सीएमओ चंदौली, विकिरण निदेशालय लखनऊ के अधीक्षक शामिल हैं।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : विधायक जी की कुंभकर्णी नींद टूटी,जनता आश्चर्य में डूबी ! …

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : नई तकनीक किसानों का करेगी उपकार

City News Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी का दीवाली तोहफा : यूपी में राज्यकर्मियों को डीए में चार प्रतिशत वृद्धि और बोनस का तोहफा

City News Uttar Pradesh

भाजपा नेता के भतीजे को पीटकर मालगाड़ी के सामने फेंका…

City News Uttar Pradesh

विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में बजट पेश : दिये गये दिशा निर्देश

मनरेगा ‘भ्रष्टाचार’ में ‘विस्फोटक’ खुलासा: फर्जी हस्ताक्षर से ‘लूटा’ सरकारी ‘खजाना’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़