25 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
व्यवसायी ने महिला से किया दुष्कर्म, एसपी से शिकायत के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश

व्यवसायी ने महिला से किया दुष्कर्म, एसपी से शिकायत के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एक वर्ष से महिला को ब्लैक मेल कर रहे व्यवसायी ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। घर के बाहर मौजूद पति ने आरोपी को कमरे के अंदर बंद कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछतांछ करने के बाद आरोपी को छोड़ दिया। पीड़िता का कहना है कि पुलिस उस पर समझौते का दबाव बना रही है। सूचना देने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़िता पुलिस अधीक्षक से मिली और आपबीती बताई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

व्यवसायी ने महिला से किया दुष्कर्म, एसपी से शिकायत के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट
Businessman raped woman in Banda, report filed after complaint to SP

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला एक दिसंबर को घर में अकेली थी। उसका पति बाहर कमाने गया था। लेकिन पत्नी की सूचना पर पति भी आ गया था। रात को व्यवसायी घर में घुस गया, उसे दबोच लिया। महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला के चीखने चिल्लाने पर दरवाजे के बाहर खड़े पति ने बाहर से कुण्डी लगा दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता पुलिस अधीक्षक से मिली।

व्यवसायी ने महिला से किया दुष्कर्म, एसपी से शिकायत के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट
Businessman raped woman in Banda, report filed after complaint to SP

पुलिस अधीक्षक के आश्वासन के बाद हरकत में आई इलाकाई पुलिस ने आरोपी व्यवसायी भरतलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला ने बताया कि आरोपी एक वर्ष से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। ना-नुकुर करने पर वह पति को जान से मारने की धमकी देता था। पति के बाहर चले जाने पर आरोपी महिला के साथ मनमानी करने लगा। इसकी जानकारी महिला ने अपने पति को दी। वह भी घटना के समय घर पर आ गया और रंगेहाथ आरोपी को दबोच लिया। हालांकि पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद उसे छोड़ दिया। पुलिस समझौते का दबाव बना रही है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील ले रहे बिजली से टक्कर : दिखाया दम, सुधरेगी बिजली

City News Uttar Pradesh

बांदा विकास प्राधिकरण की धनतेरस शुरू : कमाये 13 करोड़

City News Uttar Pradesh

किसानों की मोहब्बत का असर : बुंदेलखंड में “चना बज रहा है घना”

डीएम अनुराग की भीष्म प्रतिज्ञा : सभी होम्योपैथी में छापा, मिली व्यवस्था चौपट ! …

City News Uttar Pradesh

बसपा नेता जयराम सिंह गुमशुदा आयांश के परिजनों से मिले : बंधाया ढाढ़स

City News Uttar Pradesh

यूपी : अफसर सीयूजी नंबर पर आई कॉल रिसीव न हुई तो होगी कड़ी कार्रवाई, फरियादी की त्वरित सुनवाई हो तय

ब्रेकिंग न्यूज़