28.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
गेहूं खरीद में सरकारी क्रय केंद्रों को बाजार नें पटका : सन्नाटे नें बढ़ाई चिंता !
उत्तर प्रदेश

गेहूं खरीद में सरकारी क्रय केंद्रों को बाजार नें पटका : सन्नाटे नें बढ़ाई चिंता !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बाजार में इन दिनों गेहूं खरीद की बहार हैं। सरकारी खरीद केंद्र फिलहाल मुकाबले में मात ख़ा गये हैं। विपरीत हालात यह हैं की सरकारी सहूलियतों और 72 घंटे के अंदर भुगतान होने के दावे के बावजूद इस बार किसान सरकारी खरीद केंद्रों में गेहूं बेचने का रुख नहीं कर रहे। इसका मुख्य कारण बाजार में समर्थन मूल्य से ज्यादा कीमत पर गेहूं की खरीद होना हैं। नतीजे में सरकारी केंद्र सन्नाटे में हैं। इक्का-दुक्का किसान ही केंद्रों में गेहूं बेचने पहुंच रहे हैं। अब तक जनपद के 67 खरीद केंद्रों में लक्ष्य का मात्र साढ़े तीन फीसदी ही गेहूं खरीद हो सकी है।

गेहूं खरीद में सरकारी क्रय केंद्रों को बाजार नें पटका : सन्नाटे नें बढ़ाई चिंता !
The market slammed the government purchasing centers in the purchase of wheat: silence increased worry!

पहली अप्रैल से शुरू हुई खरीद बहुत ही धीमी गति पर हैं। एक माह दस दिन में 2597.25 मीट्रिक टन खरीद हो सकी है। यह लक्ष्य का साढ़े तीन फीसदी है। लक्ष्य 72000 मीट्रिक टन खरीद का है। अब तक 692 किसानों ने गेहूं बेचा है। मंडी समिति स्थित विपणन शाखा में 453.50 क्विंटल की खरीद हो सकी है। यहां 12 किसानों ने गेहूं बेचा है।

गेहूं खरीद में सरकारी क्रय केंद्रों को बाजार नें पटका : सन्नाटे नें बढ़ाई चिंता !
The market slammed the government purchasing centers in the purchase of wheat: silence increased worry!

इसी तरह एफसीआई केंद्र में 10 किसानों ने 295.05 क्विंटल गेहूं बेचा है। यूपीएसएस शाखा में 1049.50 क्विंटल की खरीद की गई है। यहां 29 किसानों ने गेहूं बेचा है। उधर, बाजार में गेहूं खरीद का रेट 2000, 2010 व 1975 रुपये प्रति क्विंटल होने पर ज्यादातर किसान बाजार का रुख कर रहा है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी सीपी पांडेय ने बताया कि खरीद केंद्रों में किसानों को सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। फिलहाल खरीद की गति धीमी है। प्रयास किया जा रहा है कि खरीद का लक्ष्य पूरा हो।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में शराबी पत्रकारों की चियर्स के बाद अराजकता: “हिन्दुस्तां” हो रहा शर्मसार ?

City News Uttar Pradesh

बांदा में तीस लाख की ठगी से डीएम नगेंद्र अचंभित : दिये जांच के आदेश

City News Uttar Pradesh

रेल की होगी सुरक्षित रफ्तार: मानिकपुर-झांसी पुराने हो चुके रेलवे ट्रैक को बदलने का काम शुरू

City News Uttar Pradesh

पति पर लगाया नामर्द होने का आरोप : रिपोर्ट के बाद डाक्टरों के पैनल द्वारा परीक्षण

City News Uttar Pradesh

फर्जी रजिस्ट्री कांड: लेखपाल बना मास्टरमाइंड, नकली दस्तावेजों से हड़पी करोड़ो की जमीन !

City News Uttar Pradesh

मंडल में फार्मर रजिस्ट्री के आंकड़े चिंताजनक: सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में देरी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़