24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
पीएचसी को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में परिवर्तन को चेयर मैन नें डीएम को लिखा पत्र
उत्तर प्रदेश

पीएचसी को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में परिवर्तन को चेयर मैन नें डीएम को लिखा पत्र

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी के बगल में बने पशु अस्पताल को दूसरी भूमि पर स्थानांतरित करते हुए, इस पूरी भूमि पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी को उच्चीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण हो इसके लिये चेयरमैन मुन्नी देवी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।


तिंदवारी कस्बा सहित पूरे क्षेत्र को मानक के अनुसार स्वास्थ्य सेवाएं देने हेतु यहां दो दशक पूर्व स्वीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण विभाग द्वारा चाही गई भूमि के अभाव में असंभव बना हुआ था। ऐसी स्थिति में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल में बने पशु अस्पताल को अन्यत्र स्थापित कर इस पूरी भूमि में, इसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण हेतु नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भूरेलाल फौजी, भाजपा जिला प्रवक्ता आनंद स्वरूप द्विवेदी, जिला चिकित्सा अधिकारी बांदा तथा तिंदवारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दिनेश राजपूत के बीच चली वार्ताओं और पत्राचार ने रंग दिखाया।

पीएचसी को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में परिवर्तन को चेयर मैन नें डीएम को लिखा पत्र
The chair man wrote a letter to the DM to change the PHC into a community health center

स्वास्थ्य विभाग द्वारा पत्राचार के माध्यम से की गई मांग पर नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी द्वारा पशु अस्पताल हेतु गाटा संख्या 1061 आवंटित कर पशु चिकित्सा विभाग को परिवर्तित कराने हेतु जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है। सोमवार को इसकी प्रति चेयरमैन प्रतिनिधि भूरेलाल फौजी सभासद प्रतिनिधि एवं भाजपा जिला प्रवक्ता आनंद स्वरूप द्विवेदी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश राजपूत को सौंपी। चेयरमैन मुन्नी देवी ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में लिखा है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी की इमारत काफी पुरानी होने के कारण जन सामान्य को संसाधनों की कमी के दृष्टिगत पर्याप्त सुविधाएं प्राप्त नहीं हो पा रही हैं। इस स्थिति में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी को जनहित में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में परिवर्तित किया जाना अति आवश्यक है।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत नें कहा बुंदेली किसान ‘फूलों की खेती’ से हो सकते हैं ‘धनवान’

गुरू जी पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले शादी करा देंगे: छात्रों नें लिखे अजीबो गरीब जवाब

मोबाइल पर गेम खेलने को लेकर भाई से हुआ झगड़ा तो नाराज बहन ने फांसी लगाकर दे दी जान, शव देख परिवार में मची चीख-पुकार, पांचवी की छात्रा थी बच्ची

कथित नटवरलाल बर्खास्त सहायक आयुक्त सर्वेश दीक्षित की जमानत सुनवाई टली …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा ‘दंगल’ का उद्घाटन: कहा- शारीरिक व मानसिक ताकत का ‘संगम’

व्यापारियों के लिये खुशखबरी: 66 करोड़ जीएसटी जमा कर 76 करोड़ बचा सकते हैं व्यापारी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़