City News Uttar Pradesh
भाजपा की 50 जिलों में नए जिलाध्यक्ष की तैयारी, 20 जनवरी तक ऐलान
उत्तर प्रदेश

भाजपा की 50 जिलों में नए जिलाध्यक्ष की तैयारी, 20 जनवरी तक ऐलान

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

लखनऊ। भाजपा इस बार संगठनात्मक संरचना में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है। प्रदेश के 98 संगठनात्मक जिलों में करीब 50% जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे। पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, नए जिलाध्यक्षों की घोषणा 20 जनवरी तक कर दी जाएगी। इस बदलाव का उद्देश्य संगठन को अधिक प्रभावी और आगामी चुनावों के लिए तैयार करना है।

भाजपा की 50 जिलों में नए जिलाध्यक्ष की तैयारी, 20 जनवरी तक ऐलान

पिछले संगठनात्मक बदलाव के दौरान 98 में से 65 जिलाध्यक्ष बदले गए थे। इस बार बदलाव की संख्या थोड़ी कम रहने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, जिन जिलाध्यक्षों के कामकाज पर संतोषजनक प्रदर्शन की रिपोर्ट है या जो संगठनात्मक दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं, उन्हें बरकरार रखा जाएगा। इस बार 65 जिलाध्यक्षों में से 20 को बदला जा सकता है, जबकि बाकी 33 जिलों में नए चेहरे लाए जाएंगे। अनुमान है कि बदलाव की कुल संख्या 50-55 तक जा सकती है।

बांदा भाजपा में कथित चीटिंग बन गई है चटपटी चर्चा: मित्र नें लगा दिया 45 लाख का चूना !

पार्टी ने जिलाध्यक्ष के चयन के लिए एक स्पष्ट फॉर्मूला तैयार किया है। जिसमें ज्यादा उम्र वाले जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे। तथा कमजोर प्रदर्शन या संगठनात्मक उद्देश्यों में असफल रहे जिलाध्यक्षों को हटाया जाएगा। साथ ही क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए नए नामों पर मुहर लगेगी। घोषणा की तारीख नजदीक आते ही जिलाध्यक्ष बनने की दावेदारी पेश करने वाले नेता अपने समीकरण सेट करने में जुट गए हैं। पार्टी में इस फेरबदल को लेकर जोर-शोर से चर्चाएं हो रही हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी चुनाव 2022 : हमीरपुर में कल दो चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे अखिलेश, तैयारियां तेज

City News Uttar Pradesh

बांदा लोकसभा में मतदान पर तपिश पड़ी भारी : 60 प्रतिशत हुआ मतदान

बांदा के प्रेम सिंह बने “अंतरराष्ट्रीय” रोल मॉडल : 24 देशों तक पहुंची जैविक खेती की गूंज।

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद सिंह एसपी के साथ पहुंचे मंडल कारागार, कसी कमान ! …

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर बनेगा सोलर एनर्जी कॉरिडोर: सोलर पैनल से रोशन होगा हाईवे

Kisan Mahapanchyat : अखिलेश यादव बोले-यूपी में अंधेर नगरी चौपट राजा, दिन में दुष्कर्म और रात में गांजा …

ब्रेकिंग न्यूज़