- ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरों )
गाजीपुर। मऊ के सदर से विधायक मुख्तार अंसारी के करीबियों पर योगी सरकार की सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में बुधवार को गाजीपुर जनपद में उनके करीबी की एक कार कुर्क की गई। सीओ सिटी ओजस्वी चावला के नेतृत्व में नगर के सैय्यदबाड़ा स्थित आफसा अंसरी के घर पहुंची। टीम ने मुख्तार अंसारी के करीबी के फर्म के नाम पर रजिस्टर्ड ऑडी कार कुर्क। इसकी कीमत करीब 31 लाख रुपये आंकी है। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार हो रही कार्रवाई से करीबियों में हड़कंप की स्थिति बनी है।

सीओ सिटी ओजस्वी चावला ने बताया कि कुर्क की गई ऑडी कार मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्ती है। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन विकास कंस्ट्रेक्शन के नाम पर है। इस कंपनी में 60 प्रतिशत की हिस्सेदारी मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी की है। जबकि दोनों साले अनवर सहजाद एवं सरजील रजा की 40 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। कंपनी के नाम से वाहन पंजीकृत होने से यह मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्ति में शामिल है। कुर्की की कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत की गई है। ऑडी कार की कीमत बाजार में करीब 31 लाख रुपये हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
