City News Uttar Pradesh
एक्सप्रेस वे और हाइवे पर अगर नियम तोड़ा तो गाड़ी हो जाएगी लॉक: नींद से जगाने के लिए झटके देगी सड़क
उत्तर प्रदेश

एक्सप्रेस वे और हाइवे पर अगर नियम तोड़ा तो गाड़ी हो जाएगी लॉक: नींद से जगाने के लिए झटके देगी सड़क

  • ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश : एक्सप्रेस वे और हाइवे पर हादसे रोकने के लिए पहली बार सेंसर आधारित मानीटरिंग सिस्टम को विकसित किया जा रहा है। ओवरलोडिंग, ओवरस्पीड और लेन उल्लंघन पर स्वचालित अलर्ट के बाद पेनाल्टी लगेगी। दायीं लेन खाली न करने पर तीन अलर्ट के बाद कार लॉक हो जाएगी। यूपीडा और फिक्की के सड़क निर्माण टेक्नोलाजी से जुड़े सेमिनार में ये जानकारी आईआईटी बीएचयू के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर बृंद कुमार ने ये जानकारी दी।

एक्सप्रेस वे और हाइवे पर अगर नियम तोड़ा तो गाड़ी हो जाएगी लॉक: नींद से जगाने के लिए झटके देगी सड़क
If rules are broken on expressway and highway, the car will be locked: Road will shock you to wake up from sleep

उन्होंने बताया कि देश में पहली बार स्वदेशी सेंसर आधारित मानीटरिंग सिस्टम से हाइवे और एक्सप्रेस वे की निगरानी होगी। इसके तहत ओवरस्पीड, ओवरलोड व दायीं लेन का नियम तोड़ने वाली गाड़ियों की पहचान हो जाएगी। वाहन एप के जरिए पूरा रिकार्ड आ जाएगा। गाड़ी मालिक के पास अलर्ट जाएगाा। मास्टर कंट्रोल कार सिस्टम से ड्राइवर को भी अलर्ट जाएगा। दांयी लेन से हटने के लिए पांच किलोमीटर तक सिस्टम वाच करेगा।

एक्सप्रेस वे और हाइवे पर अगर नियम तोड़ा तो गाड़ी हो जाएगी लॉक: नींद से जगाने के लिए झटके देगी सड़क
If rules are broken on expressway and highway, the car will be locked: Road will shock you to wake up from sleep

छठे किलोमीटर से सिस्टम एक्टिव हो जाएगा और गाड़ी की निगरानी शुरू कर देगा। दसवें किलोमीटर तक चेतावनी आने लगेगी। फिर भी दो किलोमीटर तक नहीं मानने पर गाड़ी ‘आटो मोड’ पर चली जाएगी। गाड़ी में अपने आप ब्रेक लगेंगे। धीरे-धीरे गाड़ी किनारे आ जाएगी और इनफोर्समेंट आकर सीज करेगी। इसके लिए वाहन कंपनियों से भी बात चल रही है। पूरे सिस्टम के लिए पहली बार देश में विश्वस्तरीय सेंसर बनाए जा रहे हैं। अभी फ्रांस, जर्मनी, यूके से आ रहे हैं। हमारा सिस्टम सस्ता और हमारी जरूरत के मुताबिक होगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मदीने के खजूर बने रोजेदारों की पहली पसंद दाम में हुआ इजाफा

City News Uttar Pradesh

आयुक्त की विकास समीक्षा: परियोजनाओ को पूरा करने के कड़े निर्देश …

City News Uttar Pradesh

Banda- व्यापारी हत्या के विरोध में कांग्रेस ऩे दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें दिलाया भरोसा : पूरा होगा उनका हर वादा …

दरिंदगी : घर में घुस कर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपित ने फिर हैवानियत का वीडियो किया वायरल …

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘औद्योगिक क्रांति’ का आगाज : एक्सप्रेसवे पर 138 करोड़ का भारी निवेश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़