- विनोद मिश्रा
बांदा। नरैनी तहसील के लहुरेटा, मौरंग खदानों में इन जमकर मशीनें गर्ज रही हैं। प्रशासन, पुलिस और खनिज विभाग को मौन है। जबकि पिछले दिनों ने खनिज निदेशक ने अवैध खनन में लापरवाही पर खान अधिकारी पर कार्रवाई की थी। इसके बावजूद अधिकारियों को अवैध खनन नहीं दिख रहा है।

मुख्यमंत्री भले ही अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने को लगातार निर्देश जारी कर रहे हैं, पर यहां उनके फरमान फेल है ? जनपद में अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं रहे हैं। इसकी बानगी नरैनी क्षेत्र के लहुरेटा और बरसडा की खदानों में देखी जा सकती है। लहुरेटा क्षेत्र में इन दिनों माफिया निजी भूमि का तिमाही पट्टा लेकर एक नंबर के नाम पर अवैध खनन कर रहे हैं।

सरकारी राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे हैं। लहुरेटा में मौरंग माफिया सड़क होने के चलते नहर की पट्टी और पुलिया का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह पूरी तरह से अवैध है। नहर व पुलिया क्षतिग्रस्त हो रही है, पर सिचाई विभाग भी मौन है। माफिया भारी भरकम मशीनों से केन नदी को खोखला कर ग्रामीणों के लिए मौत के गड्ढे खोद रहे हैं। कभी भी अनहोनी हो सकती है। उधर, खनिज अधिकारी दिनेश सिंह ने बताया कि उन्होंने अभी चार्ज लिया है। अवैध खनन की जानकारी नहीं है। जल्द कार्रवाई करेंगे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
