23.9 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी : कलयुगी पिता ने बेच दिया 18 दिन के मासूम को, मां की ममता ने थाने का रुख कर पाया इंसाफ …

 

बलिया। कलयुगी पिता ने ही अपने 15 दिन के मासूम बेटे का सौदा कर दिया। पति के डर से कुछ दिन तक जन्म देने वाली मां भी चुप रही, लेकिन अपने लाल के लिए तड़प रही महिला अंत में पुलिस तक पहुंच गयी। खबर मिलने के बाद सक्रिय हुई तो पुलिस ने मासूम की सौदेबाजी में शामिल महिला के पति, खरीदार, मध्यस्थता करने वाले चिकित्सक व महिला दलाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से नवजात के साथ ही करीब 1.23 लाख रुपये बरामद कर लिया है। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया।


हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट रुद्रपुर निवासी संतोष राम की पत्नी गुड़िया (28) गर्भवती थी। घर के हालात ठीक नहीं थे लिहाजा कुछ दिनों पहले वह मनियर थाना क्षेत्र के दियरा टुकड़ा नम्बर दो अपनी बहन लालमती के यहां चली गयी। सात अप्रैल 2021 को गुड़िया का पीएचसी मनियर पर प्रसव तथा उसने बेटे को जन्म दिया। इसकी जानकारी होने के बाद उसका पति संतोष पहुंचा तथा पत्नी को मारपीट कर बच्चा लेकर चला गया।


सीओ सदर जगवीर सिंह चौहान ने बताया कि संतोष ने अपने बच्चे को फेफना थाना क्षेत्र के रौसिंगपुर निवासी जीवेन्द्र कुमार यादव को 1.47 लाख रुपये में बेच दिया। कुछ दिनों तक तो बेटे से बिछड़ के गुड़िया चुप रही, लेकिन उसे पति का यह काम गंवारा नहीं लगा लिहाजा उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया।


एसओ फेफना संजय त्रिपाठी ने बताया कि इस प्रकरण की जानकारी होते ही कपुरी गांव में स्थित एक मकान पर छापेमारी कर शनिवार को नवजात उसके पिता संतोष, खरीदार जीवेन्द्र, बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के हुसेनाबाद निवासी कथित डाक्टर लालबहादुर सिंह तथा बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के पिठाईच निवासी दलाल नोनिया देवी पत्नी गोरख लाल को गिरफ्तार कर लिया गया।


पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से एक लाख 23 हजार 900 रुपये बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुड़िया की तहरीर पर सभी के खिलाफ 363, 368 व 370 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में एसआई राम गोपाल त्यागी आदि शामिल थे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा लाखों दीपकों से जगमगाया : पटाखों से आसमां हुआ सतरंगी

City News Uttar Pradesh

बांदा शहर में ‘झाडू’ की जगह चलेगी टेक्नॉलजी: मशीनों से ‘शहर होगा स्वच्छ’

City News Uttar Pradesh

आदिपुरुष के मेकर्स को हाईकोर्ट की कड़ी फटकार: कहा- आने वाली पीढ़ियों को क्या सिखाना चाहते हैं ?

मौरंग खदान में छापेमारी, तीन पोकलैंड व एक हैवी मशीन सीज, ओवरलोड ट्रकों पर भी चला चाबुक …

City News Uttar Pradesh

News : छेड़खानी के आरोप में भाजपा के पूर्व विधायक की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल…

City News Uttar Pradesh

कनवारा बालू खदान खंड पांच में लाल सोने की डकैती का गूंज रहा डंका: प्रशासन को नहीं चिंता ?

ब्रेकिंग न्यूज़