28 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News : छेड़खानी के आरोप में भाजपा के पूर्व विधायक की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल…

 

वाराणसी : वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक रहे मायाशंकर पाठक पर छेड़खानी का आरोप लगाकर चौबेपुर क्षेत्र के भगतुआ स्थित उनके कॉलेज में कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। रविवार को फेसबुक पर पूर्व विधायक की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया।

पिटाई के वीडियो को उत्तर प्रदेश के सीनियर आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने ट्वीट कर वाराणसी पुलिस से पूर्व विधायक पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि प्रकरण की जांच चौबेपुर थाने की पुलिस को सौंपी गई है।


फेसबुक और सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म पर वायरल वीडियो के अनुसार, पूर्व विधायक पर उसी के कॉलेज की छात्रा के साथ छेड़खानी का आरोप लगा कर शनिवार को कुछ लोग गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ मार रहे थे। वीडियो में पूर्व विधायक अपनी गलती भी स्वीकार कर रहा है।


उधर, इस संबंध में क्षेत्राधिकारी पिंडरा अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि सोशल मीडिया में वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। वीडियो की जांच कराई जा रही है। फिलहाल पूर्व विधायक या लड़की दोनों में से किसी भी पक्ष ने पुलिस से शिकायत नहीं की है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

किसानों की किस्मत पर “माहू का हमला” : खामोश है कृषि विभाग का अमला !

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव गणेश महोत्सव से प्रभावित : बोले ऐतिहासिक आयोजन

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति हंटर वाली के रोल सी दिखी: लापरवाही पर नोटिस, निलंबन एवं वेतन रोका

City News Uttar Pradesh

“है कोई माई का लाल”, जो पृथक बुंदेलखंड राज्य की भरे हुंकार

City News Uttar Pradesh

सपा-कांग्रेस गठबंधन में ‘बांदा-नरैनी सीट’ कांग्रेस के खाते में ? नवरात्र में ऐलान, टिकट की होड़ तेज

City News Uttar Pradesh Desk

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय होगा 48 साल का प्रौढ़: वीपी सिंह से लेकर महानायक तक को दी डिग्री

ब्रेकिंग न्यूज़