City News Uttar Pradesh
मौरंग खदान में छापेमारी, तीन पोकलैंड व एक हैवी मशीन सीज
उत्तर प्रदेश

मौरंग खदान में छापेमारी, तीन पोकलैंड व एक हैवी मशीन सीज, ओवरलोड ट्रकों पर भी चला चाबुक …

 

हमीरपुर। बेतवा नदी का जलस्तर नीचे जाते ही जनपद की मौरंग खदानों में खनन शुरू हो गया है। बुुधवार को नायब तहसीलदार की अगुवाई में टीम ने बेरी गांव की मौरंग खदान में छापेमारी कर तीन पोकलैंड और एक हैवी मशीन को बरामद कर सीज कर दिया गया है। वहीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने भी कानपुर सागर हाईवे से गुजर रहे दो ओवरलोड ट्रक सीज किए हैं।

मौरंग खदान में छापेमारी, तीन पोकलैंड व एक हैवी मशीन सीज
बेरी गांव के नितिन सिंह, मुकेश शिवहरे, पवन सिंह, फारूक ने प्रशासन से शिकायत की थी कि इस गांव की बेतवा नदी के मौरंग खंड संख्या 10/33 के पट्टाधारकों ने इसके बगल वाले 32 नंबर खंड संख्या में पोकलैंड मशीनों से खोदाई कराई है। इस शिकायत के बाद एसडीएम सदर/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजय के निर्देश के बाद नायब तहसीलदार राधेश्याम ने बुधवार को टीम के साथ बेरी खदान में छापा मारा।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि टीम ने यहां से तीन पोकलैंड मशीनें और एक हैवी पकड़ी है। इन मशीनों को सीज कर बेरी पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। वहीं सुमेरपुर से लौट रहे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने नरायनपुर गांव और कुछेछा से मौरंग से भरा एक-एक ओवर लोड ट्रक पकड़ा है। बताया कि इन दोनों ट्रकों में रायल्टी मिली है। लेकिन सभी ओवरलोड थे। इन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग का चला चाबुक : चार डॉक्टरों का रोका वेतन, 25 स्वास्थ्य कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में बासमती-परसन का जलवा: फिर बजेगा सुगंध का नगाड़ा, विश्व बाजार में बढ़ेगी पहचान

City News Uttar Pradesh

क्या पूरा होगा अंजाम : आंगनबाड़ी केंद्रों में प्री-प्राइमरी क्लास कितना होगा कामयाब !

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग ने किन्नरों से दुवा मांगी ! पूर्व सैनिक बोले चिठ्ठी आई है !

City News Uttar Pradesh

आईजी का निरीक्षण और निर्देश : थाना गपबाजी से नहीं गश्त से चलाये ! …

City News Uttar Pradesh

महोबा : सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को पुलिस ने थाने से छोड़ा, बेख़ौफ़ आरोपियों ने पीड़ित के घर की फायरिंग …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़