– डीएम को पालिका व पंचायत में बैठक करने के निर्देष
– क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी भी लोगों को करेंगे जागरूक
- विनोद मिश्रा
बांदा। आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल दिनेश कुमार सिंह द्वारा मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी नगर पंचायत, नगर पालिका क्षेत्रों में उच्च कोटि की सफाई व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि सफाई व्यवस्था के दो भागों में विभाजित किया गया है। जिसमे पहला भाग सफाई करना व दूसरा सफाई रखना। क्योंकि जब सफाई व्यवस्था दुरस्त रहेगी तो गंदगी से फैलने वाली बीमारियों का खतरा भी कम रहेगा।
आयुक्त दिनेश सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रचार-प्रसार के माध्यम से सभी नागरिकों को जागरूक करें कि नाली, नाले व सड़कों पर कूड़ा न फेंके बल्की डस्टबीन में कूड़ा इकट्ठा कर कूड़ा लेने वाली गाड़ियों में ही सिर्फ कूड़ा डालें। विभिन्न संगठनों के साथ तत्काल जिलाधिकारी स्वयं नगर पालिका, नगर पंचायतों में जाकर बैठक करें। नागरिक संगठन व्यापारिक संगठन को प्रेरित करें कि वह अपने घर व प्रतिष्ठान का कूड़ा कूड़ेदान में सुरक्षित रखें और उनको आश्वस्त करें कि नगर पालिका, नगर पंचायत की गाड़ी आएगी और प्रतिदिन कूड़ा लेगी। यदि गाड़ी न आए तो वह नगर पंचायत या नगर पालिका के कंट्रोल रूम में फोन करें। लोगों को पूर्ण रूप सेस जागरूक करके एक अच्छी सफाई की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए। जिससे 24 घंटे शहरी क्षेत्र साफ-सुथरा दिखाई दे। अभियान को युद्धस्तर पर चलाया जाए। जिससे सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत, सुंदर भारत का संकल्प पूरा हो सके। साथ ही जिन पाॅलीथिन, प्लास्टिक, थर्माकोल पर जो शासन द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है उसका शत्-प्रतिशत पालन कराया जाए।

जिलाधिकारी एक वार्ड के लिए एक जिलास्तरीय अधिकारी को नोडल बना दें तथा उसके साथ पुलिस सब इंस्पेक्टर को भी सम्बद्ध करें जो दोनों साथ-साथ उस वार्ड में भ्रमण एवं बैठक कर लोगों को जागरूक करें। वार्ड वार नोडल अधिकारी व पुलिस कंट्रोल सब इंस्पेक्टर के नाम व उनके मोबाइल नंबर की सूचना मंडल पर नामित नोडल अधिकारी/अपर आयुक्त (प्रशासन) चित्रकूटधाम मंडल को दें। वहीं आगामी 17 नवंबर को शाम 4 बजे आयुक्त कैंप कार्यालय में बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में सभी जिलाधिकारी और नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी, उपजिलाधिकारी उपस्थित होगें।
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
