
- विनोद मिश्रा
बांदा। बुंदेलखंड में ऑनलाइन गेमिंग की लत युवाओं को तेजी से अपना शिकार बना रही है। यह शौक अब उनके मौत की वजह बनता जा रहा है। हाल के कुछ माह के भीतर ऐसी कई घटनाएं सामने आ गईं, जिसमें ऑनलाइन गेम में पैसा गंवाने के बाद मानसिक दबाव में आकर उन्होंने अपनी जान दे दी। जान गंवाने वालों में तकरीबन सभी युवा हैं।

मोबाइल में ऑनलाइन गेम इंस्टाल करने वाले युवाओं का कहना है उन्होंने सिर्फ मनोरंजन के लिए इसे अपने फोन में डाउनलोड किया था। कुछ दिन खेलने के बाद थोड़े-थोड़े पैसे लगाने लगे। शुरूआत में पैसा जीतने पर अच्छा लगा। इसके बाद कई गेम हार गए। जितने के लिए रोजाना खेलने लगे। अब यह लत जैसी हो गई। समय निकालकर रोजाना गेम खेलते हैं। किसी की टोकाटाकी पसंद नहीं आती। इससे घर में कलह होने लगी। बांदा, हमीरपुर, झांसी, ललित पुर में इसी गेम के लत में आत्महत्या की घटनाएं हों चुकी हैं।

साइबर विशेषज्ञों का कहना है जान देने वालों में अधिकांश युवा (19-22 साल) या नाबालिग थे। इनमें अधिकांश मध्यम या निम्न-मध्यम वर्ग से जुड़े थे, गेमिंग में पैसा हारने के बाद कर्ज में डूब गए। अपर एसपी शिव राज सिंह का कहना है कि पुलिस भी इसको लेकर लगातार लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। अभिभावकों को भी इस पर निगाह रखने की जरूरत है। ऑनलाइन गेमिंग को युवा आसान कमाई का जरिया समझते हैं, लेकिन हकीकत में यह उन्हें बर्बाद कर रहा है। सरकार को इसे सख्ती से नियंत्रित करना चाहिए।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
