31.7 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील होंगे बर्खास्त ? साढ़े छह करोड़ के घपले की शुरू हुई जांच
उत्तर प्रदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील होंगे बर्खास्त ? साढ़े छह करोड़ के घपले की शुरू हुई जांच

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील साढ़े छह करोड़ के घपले की जांच में फंस गये हैं। इस खुलासे से जिले की राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म है। जांच जिलाधिकारी करेंगे। शासन से पत्र आ गया है। दोषी पाये जाने पर सुनील पटेल की बर्खास्तगी हो सकती है।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील होंगे बर्खास्त ? साढ़े छह करोड़ के घपले की शुरू हुई जांच

तहबाजारी और विकास कार्यों की धनराशि में किए गए करीब 6.5 करोड़ रुपये के घपले में अध्यक्ष सुनील पटेल पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। शासन के विशेष सचिव ने मंडलायुक्त को पत्र भेजकर जिलाधिकारी से जांच कराकर आख्या मांगी है।आपको यह भी बता दें की फरवरी माह में हुई जांच में भी तहबाजारी में हुए टेंडर से दोगुना दर से वाहनों से वसूली में अधिकारी व अध्यक्ष दोषी पाए गए थे। मामले में दो अधिकारियों पर कार्रवाई हो चुकी है।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील होंगे बर्खास्त ? साढ़े छह करोड़ के घपले की शुरू हुई जांच

दरअसल सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें जिला पंचायत में हुए घोटालों की शिकायत मंडलायुक्त और शासन में की थी। इसमें जांच कराई गई थी। जांच आख्या में अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2023-24 में खनिज परिवहन शुल्क वसूली के ठेके में नियत न्यूनतम धनराशि चार करोड़ 97 लाख के सापेक्ष दो करोड़ 58 लाख की आय प्राप्त हुई। इसमें जिला पंचायत को करीब दो करोड़ 38 लाख का नुकसान हुआ। जिला पंचायत ने तहबाजारी का ठेका दो करोड़ सात लाख रुपये में दिया। इसमें प्रति ट्रक 200 रुपये की वसूली की दर निर्धारित थी,लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष की मिलीभगत से प्रति ट्रक 400 रुपये की वसूली कराई गई। जांच में इन सभी को दोषी माना गया।

जिला पंचायत खनिज तहबाजारी ठेका: करोड़ों में कमीशन की पृष्ठभूमि तैयार ?

इसके बाद शासन में कार्य अधिकारी व अपर मुख्य अधिकारी पर कार्रवाई की की संस्तुति की गई। साथ ही धनराशि की ब्याज सहित वसूली के निर्देश दिए गए। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिला पंचायत ने जिला निधि से 222 अदद लाइटों की वित्तीय भुगतान पर रोक के बावजूद भुगतान किया गया।दोषी पाए जाने पर शासन द्वारा हाल ही में कार्य अधिकारी व वित्तीय परामर्श दाता को निलंबित कर दिया गया। अब जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ जांच के लिए मंडलायुक्त को पत्र भेजा गया है। डीएम इसकी जांच करेंगे। दोषी पाए जाने पर अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। वहीं, इस मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष से हाईकोर्ट ने भी जवाब मांगा है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी चुनाव 2022: करहल में बेटे अखिलेश के लिए मुलायम सिंह ने मांगे वोट, कहा- मेरा मान रखना, अखिलेश को भारी मतों से जिताना

City News Uttar Pradesh

किसानों को फिर आया गुस्सा: मांगे पूरी न होने पर बिजली घर का घेराव कर दिया धरना

City News Uttar Pradesh

पुलिस टीम ने किया राजफाश : तहबाजारी बैरियर कर्मी ने ही दोस्तों के साथ मिलकर रची थी लूट की साजिश, टीम ने चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

Banda : 100 साल से भी ज्यादा पुराना है मास्क का इतिहास…

City News Uttar Pradesh

खाकी पर दाग: इंस्पेक्टर-दरोगा ने 50 किलो लूटी चांदी, दोनों गिरफ्तार, चेकिंग के बहाने वारदात को दिया अंजाम

आसमान से बरसी मौत : सेंट्रल यूपी और बुंदेलखंड में बारिश व बिजली गिरने से 16 की मौत, 27 झुलसे, करीब 200 मवेशियों की भी मौत …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़