
- विनोद मिश्रा
बांदा। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी के नेतृत्व में सारंग होटल में ऐतिहासिक प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन कार्यक्रम हुआ। विधायक दिवेदी सहित प्रबुद्ध वर्ग के ज्ञानी एवं राजनीतिक मनीषियों नें अपने सारगर्भित संबोधन में एक राष्ट्र एक चुनाव के फायदे बताये।

विधायक प्रकाश दिवेदी ने कहा, ‘एक देश एक चुनाव’ से देश के अंदर नेताओं के झगड़े खत्म हो जाएंगे। स्थानीय मुद्दों को देश स्तर पर प्राथमिकता मिलेगी। सबसे बड़ी बात ये है कि ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ होने से देश की जीडीपी डेढ़ प्रतिशत तक बढ़ जाएगी।

विधायक प्रकाश नें कहा, पिछले एक साल की बात करें, तो देश में लोकसभा चुनाव के बाद लगातार कई राज्यों में चुनाव हुए। देश में पांच सालों के अंदर ही एक साल का समय ऐसा होता है, जो केवल चुनावों के दिनों की व्यस्तताओं में बीत जाता है। सरकारी कर्मी व्यस्त होते हैं. अच्छी खासी राशि खर्च होती है। अधिसूचना जारी होने के चलते महीनों काम अटके रहते हैं।

विधायक प्रकाश नें कहा, जिस दिन एक राष्ट्र एक चुनाव का नियम लागू हो जाएगा, इस तरह की सारी दिक्कतें खत्म हो जाएंगी। 1967 में देश के अंदर यह नियम लागू था. अब, 2024 में संयुक्त संसदीय समिति ने जो अपनी रिपोर्ट तैयार की है, उस पर सरकार की ओर से जल्द फैसला होगा।

विधायक प्रकाश ने कहा, सरकार के पास जो मतदाताओं का डाटा है, उसके मुताबिक देश में 40 प्रतिशत लोग आज भी वोट नहीं करते। ये वो लोग हैं, जो शहरी परिवेश से आते हैं। इनमें उत्साह की कमी है। वहीं, ग्रामीण परिवेश में 80 प्रतिशत तक वोटिंग होती है।

उन्होंने कहा, इन आंकड़ों में सबसे रोचक बात ये है, एक वोट के लिए सरकार पर 1400 रुपये का खर्च आता है। ऐसे में हमें लोगों के अंदर उत्साह लाना होगा। अभी इनकी सोच है, मेरे वोट देने से क्या होगा ? पर जब पांच सालों में एक बार ही चुनाव होगा तो ऐसे लोग भी उत्साह के साथ वोट करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथ राजीव गांधी महाविद्यालय के प्राचार्य राम भरत तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, पालिका अध्यक्ष मालती बासू, अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू आदि पार्टी नेताओं एवं प्रबुद्ध जनों नें ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
