26.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बड़ी मछली की फिराक में मछुआरों ने डाला जाल और हाथ लगी बेशकीमती मूर्ति, बेचने की सूचना मिलने पर पुलिस ने किया जब्त
उत्तर प्रदेश

बड़ी मछली की फिराक में मछुआरों ने डाला जाल और हाथ लगी बेशकीमती मूर्ति, बेचने की सूचना मिलने पर पुलिस ने किया जब्त

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा जिले के अवांरा गांव के पास चंद्रावल नदी में मछुआरों के जाल में पांच दिन पहले बेशकीमती मूर्ति फंस गई। बड़ी मछली फंसने की सोच मछुआरों ने जाल खींचा और मूर्ति देख घर लेकर चले गए। वह बेचने की योजना बना रहे थे, तभी ग्रामीणों को भनक लग गई। जिसके बाद पुलिस ने सोमवार को मूर्ति को एक ग्रामीण के घर से अपने कब्जे में ले लिया।

बड़ी मछली की फिराक में मछुआरों ने डाला जाल और हाथ लगी बेशकीमती मूर्ति, बेचने की सूचना मिलने पर पुलिस ने किया जब्त
Banda: In search of big fish, fishermen cast nets and caught precious idol, police seized it after getting information about selling it

ग्रामीण श्रीरामचंद्र की मूर्ति बताते हैं। पुलिस का कहना है कि मूर्ति को कब्जे में लेकर मालखाना में जमा किया गया है। मूर्ति किसकी है, यह अभी पता नहीं चला है। यह कहीं से बहकर आ गई है। एसडीएम ने बताया कि पुरातत्व विभाग को पत्र लिखा गया है, उनके जांच करने के बाद प्राचीनता आदि के बारे में पता चलेगा। प्रारंभिक रूप से मूर्ति अष्टधातु की मालूम पड़ रही है।

Addver. City News uttar pradesh @
अवांरा गांव के पास चंद्रावल नदी में मछुआरे गुरुवार को मछली पकड़ रहे थे। तभी जाल में एक मूर्ति फंस गई। बेशकीमती मूर्ति को मछुआरे अपने घर ले गए। मूर्ति को बेचने की भनक लगने पर ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दे दी। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पता लगाया जा रहा था। गांव के ही रामस्वरूप के घर होने की सूचना पुष्ट होने पर हेड कांस्टेबल राजेंद्र मिश्रा धीरेंद्र सिंह, प्रहलाद भार्गव व शैलेंद्र प्रताप के साथ मूर्ति बरामद कर ली गई है। उसे मालखाने में जमा कर दिया गया। मूर्ति पर जनेऊ का भी निशान है, जिससे लगता है कि श्रीरामचंद्र की प्रतिमा है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल निगम बनाम जल संस्थान की ‘खींचतान’ : पेयजल आपूर्ति ध्वस्त ! 65 सौ आबादी ‘तरसी’ !

City News Uttar Pradesh

अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा से पहले दिसंबर में ही शुरू हो जाएगा श्रीराम एयरपोर्ट का संचालन, 85 फीसदी कार्य हुआ पूर्ण

बुंदेलखंड में अब नहीं दिखाई देते “सावन में झूले” : सावन के “गीत” भी हो गये “विलुप्त”

किसानों के लिए अनिवार्य हुई फार्मर रजिस्ट्री: इसी से मिलेगी सम्मान निधि

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनन्द की शानदार व्यवस्था : “छोड़ेंगे न हम तेरा साथ ये साथी मरते दम तक” …

City News Uttar Pradesh

कथित नटवर लाल सहायक आयुक्त सर्वेश के विरुद्ध ढाई माह पूर्व घोटाले का दर्ज हुआ था मामला …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़