City News Uttar Pradesh
हृदय विदारक दुर्घटना: एक पल में तीन परिवारों की खुशियाँ छीन गई रफ्तार, मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश

हृदय विदारक दुर्घटना: एक पल में तीन परिवारों की खुशियाँ छीन गई रफ्तार, मचा कोहराम

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में गुरुवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही-बाघा मार्ग पर कोर्रही नहर पुलिया के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जबकि मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।

हृदय विदारक दुर्घटना: एक पल में तीन परिवारों की खुशियाँ छीन गई रफ्तार, मचा कोहराम

बिसंडा थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी शिवसागर (30) अपने पिता केदार वर्मा (60) के साथ बाइक से ओरन गांव स्थित अपने नए घर में पूजा करने जा रहे थे। जैसे ही दोनों कोर्रही नहर पुलिया के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे बाइक सवार से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। सामने से आ रहा बाइक सवार कैरी गांव निवासी ओमप्रकाश वर्मा (22) था। दोनों बाइकों के बीच इतनी जबरदस्त टक्कर हुई कि तीनों सड़क पर दूर जा गिरे।

हृदय विदारक दुर्घटना: एक पल में तीन परिवारों की खुशियाँ छीन गई रफ्तार, मचा कोहराम

आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायलों को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही बिसंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद से पूरे गांव में मातम है। तीनों शवों के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पिता-पुत्र की एक साथ मौत से पारा गांव शोक में डूब गया। वहीं कैरी गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पीएम आवास योजना ग्रामीण में जमकर लापरवाही : उमेठे गये जमकर कान

News : भुखमरी से जूझ रही महिला समाख्या कार्यकत्रियो ने सौपा डीएम को ज्ञापन…

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले- केंद्रीय बजट से देश को मिली रफ़्तार: जल जीवन मिशन बना विकास की लाइफलाइन

City News Uttar Pradesh

शंकर सरोवर का मेगा सफाई अभियान : बढ़ रहा ग्रीनिज बुक की ओर !

विधायक प्रकाश व पालिकाध्यक्ष द्वारा विकास की ‘डबल सौगात’: रोडों का लोकार्पण

सपा बांदा सदर से प्रदीप जड़िया का नाम क्या करेगी फाइनल ? जडिया की जड़ चयन समिति में हुई मजबूत !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़